शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Sonam Wangchuk Hospitalised: 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस, प्रदर्शनकारियों ने किया विरोध, बिगड़ती सेहत पर हुई कार्रवाई​ | बहन से बदसलूकी का बदला: दिल्ली के कंझावला में SUV से 200 मीटर तक घसीटा, फिर बार-बार कुचलकर युवक को मार डाला​ | गाड़ियों के टायर हमेशा से काले नहीं थे! आखिर कब और क्यों बदला गया इनका कलर?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अनुशासन सबसे बड़ी पूंजी, कांवड़ यात्रा के दौरान हुड़दंगी से बचने की CM योगी की अपील​

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग आज आस्था की वकालत करते रहे हैं, ये लोग 2017 के पहले जय श्रीराम बोलने पर लाठियां मारते थे, गोली चलाते थे, कावंड़ यात्रा को प्रतिबंधित किया करते थे. कांवड़ यात्रा के दौरान हुड़दंगी से बचने की अपील करते हुए सीएम योगी ने कहा […]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग आज आस्था की वकालत करते रहे हैं, ये लोग 2017 के पहले जय श्रीराम बोलने पर लाठियां मारते थे, गोली चलाते थे, कावंड़ यात्रा को प्रतिबंधित किया करते थे. कांवड़ यात्रा के दौरान हुड़दंगी से बचने की अपील करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अनुशासन हमारी सबसे बड़ी पूंजी होनी चाहिए, छोटीछोटी बातों को लेकर कहीं पर भी हुड़दंगी नहीं होनी चाहिए.

शामली में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अब जब कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है, मैं सभी कांवड़ संघों से विनम्र अपील करूंगा . जीवन में धैर्य और अनुशासन हमारी सबसे बड़ी पूंजी होनी चाहिए, छोटीछोटी बातों को लेकर कहीं हुड़दंगी नहीं होनी चाहिए. अगर कहीं कोई हुड़दंगी, या अनुशासनहीनता होगी तो इस प्रकार के दृश्य को विरोधी नोट करके रखेंगे, और फिर कांवड़ यात्रा को पहले की तरह येनकेनप्रकारेण अन्य जगहों से दबाव बनाने की कोशिश करेंगे.” उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई गलत व्यक्ति बीच आकर उपद्रव करने की कोशिश करता है तो उसे पहले ही बाहर कर दीजिए.

अपनी मर्यादा को समझना होगाः CM योगी

उन्होंने आगे कहा, “कांवड़ यात्रा के लिए सरकार उनकी सुरक्षा, सुविधा और उनकी भक्ति को साकार करने को लेकर हर तरह का सहयोग कर रही है. यही डबल इंजन की सरकार है जो आस्था का सम्मान कर रही है, पुष्प वर्षा करती है, लेकिन हम लोगों को अपनी मर्यादा को समझना होगा.”

विपक्ष का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री ने कहा, “आज जो लोग आस्था की वकालत करते दिख रहे हैं, ये वही लोग हैं जो 2017 के पहले जय श्रीराम बोलने पर लाठियां मारते थे, गोली चलाते थे, कावंड़ यात्रा को प्रतिबंधित किया करते थे, कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को रोकते थे, रामनवमी की शोभायात्रा नहीं निकलने देते थे, धार्मिक स्थलों की संपत्ति पर कब्जा करते थे.”

कहीं भी हुड़दंगई नहीं होः CM योगी

उन्होंने कहा कि आज कांवड़ यात्रा को कोई रोकता नहीं है. प्रशासन उनकी सेवा के लिए है. मैं कभी कांवड़ संघों सें यह अपील करूंगा कि याद रखना हम सब श्रीराम के वंशज हैं, भोलेशंकर के भक्त हैं. छोटीछोटी बातों को लेकर कहीं भी हुड़दंगई नहीं होनी चाहिए.

कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग डेमोग्राफी बदल रहे थे. ये लोग जिन्ना के उपासक हैं इसलिए पलायन हो रहा था. ये लोग जिन्ना के अनुयायी हैं. ये लोग आपको बांटेंगे.” उनका कहना है कि कैराना और कांधला का पलायन एक शरारत के तहत यहां डेमोग्राफी को बदलने की कोशिश हो रही थी.

उत्तर प्रदेश के माफियाओं के सफाए पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कहा था कि माफिया जेल में होगा. पहले नौकरी का सिडिकेंट सैफई से चलता था.

प्रदेश में बिजली का जिक्र करते हुए सीएम आदित्यनाथ में कहा कि आज से 10 साल पहले आप बिजली के लिए तरसते थे. लेकिन आज बिजली हर शहर में पहुंच गई है और लगातार बिजली आ रही है. सपाबसपा की सरकार में 29 चीनी मिलें बंद हो गई थीं. इन लोगों ने चीनी मिलों को बेच दिया. लेकिन आज उत्तर प्रदेश में 122 चीनी मिलें चल रही हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY