शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
25 राज्यों में बारिश का अलर्ट… उत्तराखंड में बाढ़ का खतरा; कैसा रहेगा आज दिल्ली, UP-बिहार और MP का मौसम?​ | ITR Filling: 15, 20, या 25 लाख है सैलरी तो कितना देना होगा टैक्स, ये है कैलकुलेशन​ | मुस्कान, सोनम के बाद अब मेरठ की दामिनी… प्रेमी की खातिर पति को सांप से कटवाकर मार डाला, जानें कैसे रची पूरी साजिश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर अचानक क्यों गरजने लगे बुलडोजर?​

जैसलमेर. राजस्थान में भारत पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर बुलडोजर एक्शन तेज हो गया है. बाड़मेर के बाद अब जैसलमेर और बीकानेर जिले में बॉर्डर पर बुलडोजर गरज रहा है. गुरुवार को जैसलमेर जिले के रामगढ़ नाचना इलाके में सरकारी जमीन पर बने अवैध धार्मिक स्थलों और अतिक्रमणों पर बुलडोजर चला दिया गया. जैसलमेर के साथ […]

जैसलमेर. राजस्थान में भारत पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर बुलडोजर एक्शन तेज हो गया है. बाड़मेर के बाद अब जैसलमेर और बीकानेर जिले में बॉर्डर पर बुलडोजर गरज रहा है. गुरुवार को जैसलमेर जिले के रामगढ़ नाचना इलाके में सरकारी जमीन पर बने अवैध धार्मिक स्थलों और अतिक्रमणों पर बुलडोजर चला दिया गया. जैसलमेर के साथ ही बीकानेर जिले में खाजूवाला, पूगल और छतरगढ़ इलाके में अतिक्रमणें को ध्वस्त कर दिया. बुलडोजर एक्शन के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वहां बड़ी संख्या पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और भारी जाब्ता तैनात रहा.

दरअसल केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर सुरक्षा के मद्देनजर भारत पाकिस्तान सीमा के 50 किलोमीटर अंदर तक सभी तरह के अतिक्रमण हटाने के आदेश एक महीने पहले जारी किए थे. भारतपाकिस्तान सीमा पर राजस्थान में जैसलमेर और बाड़मेर के बॉर्डर इलाके के 50 किलोमीटर के दायरे में अन्य अतिक्रमण के साथ बड़े पैमाने पर मस्जिदें और मदरसे भी अवैध तरीके से बने हुए हैं.

किसी भी धार्मिक पहचान से पहले देश की सुरक्षा जरुरी है
उसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए ‘ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन’ कार्रवाई शुरू की. सबसे पहले बाड़मेर जिले में बॉर्डर इलाके में कई धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर चलाए गए तो इसका कुछ विरोध हुआ था. उसके बाद अतिक्रमणकारियों ने धार्मिक आजादी का हवाला देकर राजस्थान हाईकोर्ट में ने याचिकाएं दाखिल की थी. लेकिन हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक आदेश में कहा कि किसी भी धार्मिक पहचान से पहले देश की सुरक्षा जरुरी है.

1070 किलोमीटर लंबा है बॉर्डर
राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से इस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिकाएं रद्द करने और बॉर्डर इलाके से अतिक्रमण हटाने को सही ठहराने के बाद गुरुवार को बोर्डर के रामगढ़ और नाचना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने अवैध धार्मिक स्थलों और अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया गया. राजस्थान के पांच जिले बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, फलौदी और श्रीगंगानगर भारतपाकिस्तान बॉर्डर इलाके पर स्थित हैं. राजस्थान में भारतपाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा 1070 किलोमीटर लंबी है.

तनोट क्षेत्र में एक अवैध मदरसे पर बुलडोजर चलाया
प्रशासन की ओर से हटाए गए ये अतिक्रमण बॉर्डर से 20 से 50 किलोमीटर की दूरी पर थे. बुलडोजर एक्शन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं. जैसलमेर के नाचना क्षेत्र में दो दर्जन अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए जा चुके हैं. इस कार्रवाई के दौरान रामगढ़ के घोटारू क्षेत्र में पोगबांध विस्थापितों के लिए आवंटित दो बीघा सरकारी जमीन पर बाउंड्रीवाल कर बनाए गए अवैध धार्मिक स्थल पर भी बुलडोजर चला दिया. इसी तरह तनोट क्षेत्र में एक अवैध मदरसे पर बुलडोजर चलाया गया.

अगले तीन दिन तक जारी रहेगा एक्शन
सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन क्लीन का यह दौर अगले तीन दिन तक जारी रहेगा. इसी तरह बीकानेर जिले में भी बॉर्डर पर भी 80 अतिक्रमणों को जमींदोज कर दिया गया. बीकानेर बोर्डर के 50 किलोमीटर के दायरे में वन विभाग ने खाजूवाला, पूगल और छतरगढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण‌ हटाए. इस दौरान स्थानीय लोगों ने भारी विरोध किया. लेकिन सुरक्षा बलों की तैनाती के चलते उनकी एक नहीं चल पाई. बॉर्डर एरिया से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस प्रशासन पुख्ता तैयारियों के साथ मौके पर पहुंच रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY