बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
पीठ में धंसा था चाकू, फिर भी खुद थाने पहुंचा बलिया का युवक; बोला- ’15 दिन से नहीं हो रही कार्रवाई’​ | उर्वशी रौतेला को नही बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं ऋषभ पंत? एक्ट्रेस के इस कदम के बाद तेज हुई चर्चा​ | जंतर-मंतर पर पुलिस और छात्रों में झड़प, जमकर पत्थरबाजी, पुलिस ने आंसू गैस दागी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs ENG: गौतम गंभीर ने बर्बाद कर दी है टीम इंडिया, गौती की इस जिद्द की वजह से भारत को करना पड़ा इंग्लैंड में शर्मनाक हार का सामना​

Team India: भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीत 16 जुलाई को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। जिसमें इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद प्लेइंग 11 में बदलाव करते हुए भारतीय टीम ने केएल राहुल के स्थान पर ईशान किशन […]

Team India: भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीत 16 जुलाई को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। जिसमें इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद प्लेइंग 11 में बदलाव करते हुए भारतीय टीम ने केएल राहुल के स्थान पर ईशान किशन को शामिल किया।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शुरुआत अच्छी करते हुए बोर्ड पर 233 का स्कोर लगा दिया, लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। तो आइए हम मैच के बारे में आपको कुछ खास जानकारी देते हैं।

जो रुट ने अकेले दी Team India को शिकस्त

भारतीय टीम के द्वारा दिए गए 233 रन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मैदान में उतरे इंग्लैंड के खिलाड़ियों की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर इंग्लैंड ने बेन डकेट का पहला विकेट गंवा दिया, जिसके बाद शुरुआत में ही भारतीय टीम के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी इंग्लैंड का एक विकेट अपने नाम कर लिया।

शुरुआत में इंग्लैंड के 2 विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई थी। लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रुट ने हैरी ब्रूक और अन्य खिलाड़ी के साथ अच्छी साझेदारी करके इंग्लैंड टीम को मजबूती दी। बीच मैच में एक बार फिर से भारतीय टीम के गेंदबाजों ने टीम की मैच में वापसी करा दी थी।

आखिरी गेंद पर बिगड़ा ममला

लास्ट मैच के दौरान जब इंग्लैंड के खिलाड़ियों को जीत के लिए केवल 12 रन चाहिए थे तब क्रिज पर एक ओर गस एटकिंसन और दूसरी ओर जो रुट मौजूद थे। जो रुट ने 1 रन लेकर स्ट्राइक गस को दे दी वहीं जो रुट 99 के स्कोर पर पहुंच गए थे। लेकिन इसके बाद गस ने जो रुट को स्ट्राइक न देकर खुद मैच को जीत दिया, जिसके बाद जो रुट अपना ऐतिहासिक शतक लगाने से केवल 1 से रन से रह गए। इंग्लैंड फैंस इस बात से काफी ज्यादा नखुश नजर आए।

अय्यर और कोहली ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम की दूसरे वनडे में शुरुआत कुछ अच्छी नही हुई दी। शुरुआत में रोहित शर्मा 26 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। दिसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आए विराट कोहली ने 66 गेंद पर 65 रनों की एक बेहतरीन पारी खेली।

वहीं उनका साथ दे रहे उप कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 66 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली। इन दो खिलाड़ियों के विकेट गिरने के बाद टीम पूरी तरह से डगमगा गई और 233 पर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY