शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
बहू ने ब्लेड से काटा ससुर का प्राइवेट पार्ट, बोली- अब नहीं सहा गया…..​ | घाटे के बावजूद नहीं रुकेगी Air India की उड़ान, 5 साल में दोगुनी होगी क्षमता, CCO निपुण अग्रवाल का बड़ा बयान​ | Bhumi Pednekar Birthday: सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, Climate Warrior बनकर दुनिया को राह दिखा रहीं भूमि पेडनेकर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

NEET UG 2026: री नीट एग्‍जाम ने पलटी किस्‍मत, बन गया ऑल इंडिया टॉपर​

नीट यूजी 2026 का पेपर लीक होने के बाद हुई दोबारा परीक्षा ने कई छात्रों की किस्मत बदल दी. पंजाब के 17 वर्षीय आर्यन गुप्ता इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं.पहली परीक्षा में उनके 5 सवाल गलत हो गए थे, लेकिन जब रीएग्जाम का मौका मिला तो उन्होंने इसे पूरी तरह भुनाया. दोबारा हुई परीक्षा में […]

नीट यूजी 2026 का पेपर लीक होने के बाद हुई दोबारा परीक्षा ने कई छात्रों की किस्मत बदल दी. पंजाब के 17 वर्षीय आर्यन गुप्ता इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं.पहली परीक्षा में उनके 5 सवाल गलत हो गए थे, लेकिन जब रीएग्जाम का मौका मिला तो उन्होंने इसे पूरी तरह भुनाया. दोबारा हुई परीक्षा में उन्होंने 720 में से 715 अंक हासिल किए और ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की. उनके साथ हरियाणा के पंखल बंसल ने भी 715 अंक लेकर संयुक्त रूप से टॉप किया.

आर्यन ने कहा कि मैंने AIR 1 हासिल की है. मुझे 720 में से 715 अंक मिले हैं. मेरे पिता और मां दोनों डॉक्टर हैं.मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की.तैयारी के दौरान कई बार मुझे ठीक से नींद भी नहीं आती थी. अब यह सब किसी सपने जैसा लग रहा है. घर में सभी बहुत खुश हैं. मैं रोज करीब 1617 घंटे पढ़ाई करता था. मेरा सपना ऑन्कोलॉजिस्ट बनने का है. जब मैं तीसरी कक्षा में था, तब मेरी दादी का कैंसर से निधन हो गया था. उसी समय मैंने डॉक्टर बनकर कैंसर मरीजों की सेवा करने का संकल्प लिया था. जिंदगी में अभी बहुत कुछ करना है, लेकिन इस सफलता से बहुत अच्छा महसूस हो रहा है.

रीनीट यूजी 2026 के नतीजे आने के बाद पंजाब के आर्यन गुप्ता के घर में खुशी का माहौल है. परिवार, रिश्तेदार और दोस्त लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं. आर्यन ने अपनी सफलता से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है.उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी सफलता सिर्फ मेहनत से नहीं मिलती, इसमें किस्मत का भी बड़ा योगदान होता है.

1617 घंटे पढ़ाई, अब बनना चाहते हैं कैंसर विशेषज्ञ
आर्यन ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान रोजाना 16 से 17 घंटे तक पढ़ाई की. कई बार इतनी मेहनत करनी पड़ती थी कि नींद भी पूरी नहीं हो पाती थी.उन्होंने कहा AIR1 मिलना किसी सपने के सच होने जैसा है. पूरा परिवार बहुत खुश है.आर्यन आगे चलकर ऑन्कोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं. इसके पीछे एक वजह भी है.जब वह तीसरी कक्षा में पढ़ते थे, तब उनकी दादी का कैंसर से निधन हो गया था. उसी समय उन्होंने तय कर लिया था कि बड़े होकर कैंसर के मरीजों का इलाज करेंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY