गुरुवार, 16 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राएं, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​ | क्या ध्वस्त होगी सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद? 30 दिन में परिसर खाली करने के आदेश, 6.41 करोड़ की होगी वसूली​ | NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राओं ने बनाई जगह, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs ENG: दूसरे वनडे के बीच भारत को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ ये खिलाड़ी, पूरी सीरीज से हो सकता है बाहर!​

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कार्डिफ में खेला जा रहा है. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर और विराट कोहली के अर्द्धशतक की बदौलत 233 रन बनाए और इंग्लैंड को 234 रनों […]

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कार्डिफ में खेला जा रहा है. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर और विराट कोहली के अर्द्धशतक की बदौलत 233 रन बनाए और इंग्लैंड को 234 रनों का लक्ष्य दिया.

भारत के लिए इस मैच के शुरुआत होने से पहले ही एक बुरी खबर सामने आई है. भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दूसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं.

IND vs ENG: शुभमन गिल ने बताया केएल राहुल के बाहर होने की वजह

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल पिछले मैच में चोटिल हुए थे, वहीं उनके साथ तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी चोटिल होकर मैदान से बाहर गए थे, लेकिन टॉस के समय शुभमन गिल ने कन्फर्म किया कि ये दोनों ही खिलाड़ी फिट हैं और दूसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं. हालांकि शुभमन गिल ने केएल राहुल को लेकर एक दिल तोड़ने वाली खबर दी, शुभमन गिल ने कहा कि

“हाँ, बिल्कुल. मुझे लगता है कि पावरप्ले में हमने 67 ओवर अच्छे खेले, और फिर पावरप्ले के अंत में हम पर दबाव आ गया. लेकिन मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में हमने जिस तरह से वापसी की, तेज गेंदबाजों ने विकेट लिए, वह देखना बहुत ही शानदार था.”

वहीं अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शुभमन गिल ने कहा कि

“हाँ, मैंने यहां पहले भी खेला है. मैंने ग्लैमोरगन के साथ यहाँ एक सीजन खेला था, वहाँ की बहुत अच्छी यादें हैं. तो उम्मीद है कि मैं उन यादों में एक और सीजन जोड़ पाऊँगा. हाँ, एक बदलाव है, केएल बीमार हैं, इसलिए वह नहीं खेल पाएंगे, और ईशान किशन वापस आ रहे हैं.”

IND vs ENG: भारतीय टीम की प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, शुभमन गिल , विराट कोहली, ईशान किशन , श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

IND vs ENG: इंग्लैंड की प्लेइंग XI

बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक , जोस बटलर , सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY