गुरुवार, 16 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राएं, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​ | क्या ध्वस्त होगी सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद? 30 दिन में परिसर खाली करने के आदेश, 6.41 करोड़ की होगी वसूली​ | NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राओं ने बनाई जगह, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा की गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में बड़ा हादसा टला, फ्लैट की छत का हिस्सा गिरा; निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल​

Noida Gardenia Gateway Society:नोएडा के सेक्टर75 स्थित गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होतेहोते टल गया. सोसाइटी के प्लॉट नंबर9 स्थित टावर C2 के फ्लैट नंबर1814 में अचानक छत के लेंटर का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया. राहत की बात यह रही कि हादसे के समय फ्लैट में मौजूद व्यक्ति […]

Noida Gardenia Gateway Society:नोएडा के सेक्टर75 स्थित गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होतेहोते टल गया. सोसाइटी के प्लॉट नंबर9 स्थित टावर C2 के फ्लैट नंबर1814 में अचानक छत के लेंटर का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया. राहत की बात यह रही कि हादसे के समय फ्लैट में मौजूद व्यक्ति कुछ ही क्षण पहले बिस्तर से उठकर पानी पीने चला गया था. यदि वह उसी स्थान पर मौजूद रहता तो यह घटना जानलेवा साबित हो सकती थी.

घटना के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है. छत का हिस्सा गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के निवासी मौके पर पहुंचे और फ्लैट की स्थिति देखकर चिंता जताई. लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक फ्लैट की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे परिसर में निर्माण गुणवत्ता को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं.

ये भी पढे़ं

पहले भी उठते रहे हैं निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि गार्डेनिया गेटवे में निर्माण संबंधी खामियां नई नहीं हैं. कई टावरों में दीवारों में दरारें आने, प्लास्टर झड़ने, बालकनियों के क्षतिग्रस्त होने और सीलन जैसी समस्याएं लंबे समय से सामने आती रही हैं. इसके बावजूद बिल्डर की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया.

निवासियों का कहना है कि बारबार शिकायत करने के बावजूद केवल औपचारिक मरम्मत कर मामले को टाल दिया जाता है, जबकि मूल निर्माण संबंधी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं. इससे लोगों के मन में अपने ही घरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है.

स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट की उठी मांग

हादसे के बाद सोसाइटी के लोगों ने संबंधित अधिकारियों और नोएडा प्राधिकरण से पूरे गार्डेनिया गेटवे परिसर का तत्काल स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की है. उनका कहना है कि सभी टावरों की विशेषज्ञों से जांच कराई जाए और जहां भी निर्माण संबंधी कमियां मिलें, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाए.

निवासियों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है. फिलहाल इस मामले में बिल्डर या संबंधित प्राधिकरण की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY