बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
40 की उम्र में ही मसल्स कम होना… ये है सार्कोपेनिया, क्या होती है ये बीमारी, एक्सपर्ट से जानें​ | Explained: भारत की फार्मा कंपनियों को रोक पाएगा ‘ट्रंप टैरिफ’? ये रहा अमेरिकी दवा बाजार का सच​ | Commonwealth Games 2030: राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में छाएगा भारत, Shankar Mahadevan और Rashmika Mandanna देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव, 27 के रण के लिए बनाया ये प्लान​

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में हैं. इस यात्रा का फोकस पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साधने पर होगा. प्रस्तावित यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी. यात्रा का मुख्य नारा होगा ‘संविधान बचाओ, […]

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में हैं. इस यात्रा का फोकस पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साधने पर होगा. प्रस्तावित यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी. यात्रा का मुख्य नारा होगा ‘संविधान बचाओ, PDA बचाओ’.

यात्रा के जरिए अखिलेश यादव सीधे जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा का यह सबसे बड़ा राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान माना जा रहा है. यात्रा के दौरान पीडीए वर्ग के मुद्दों, सामाजिक न्याय, आरक्षण और संविधान की सुरक्षा को प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बनाया जाएगा.

PDA के सहारे सत्ता पलटने की तैयारी!

सपा का लक्ष्य पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक मतदाताओं के बीच अपने सामाजिक समीकरण को और मजबूत करना है. पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर भी जोर रहेगा. अखिलेश यादव हाल के दिनों में लगातार PDA के अधिकार और सामाजिक न्याय को लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर रहे हैं.

यात्रा के जरिए सपा 2027 के चुनावी मुकाबले के लिए अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी में है. यात्रा की शुरुआत किसी बड़े धार्मिक स्थल से किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे सपा के अभियान में सामाजिक न्याय के साथ धार्मिकसांस्कृतिक संदेश का भी नया आयाम जुड़ सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY