शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
‘हनुमानगढ़ी में नमाज’ पर फैला रहे झूठ…CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार​ | रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली की बारी, हिटमैन के संन्यास के अफवाहों के बीच किंग कोहली को भी मिली वार्निंग​ | रोहित शर्मा का संन्यास तय, लंदन पहुंचे माता-पिता, गंभीर नही बल्कि इस शख्स की वजह से ले रहे हैं संन्यास!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

उमस भरी गर्मी से बेहाल हुए दिल्लीवाले, MP-बिहार समेत 20 राज्यों में बारिश…हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?​

Weather Updates today: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप और […]

Weather Updates today: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी. फिलहाल 21 जुलाई तक दिल्ली में मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक, 16 से 21 जुलाई के बीच उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मूकश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलगअलग दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 18 से 21 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान है. वहीं 19 से 21 जुलाई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा है मौसम?

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी अगले छह दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 16 से 20 जुलाई तक अच्छी बारिश का अनुमान है. ओडिशा में 16 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत में भी बरसेंगे बादल

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 से 21 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. कई इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधीतूफान भी आ सकते हैं. पश्चिमी भारत में कोंकणगोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्रकच्छ में भी बारिश का दौर जारी रहेगा.

दक्षिण भारत में बारिश

कर्नाटक और केरल में 17 से 20 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है. वहीं 16 जुलाई को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका है. मौसम विभाग ने भारी बारिश वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने, नदीनालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है. वहीं आंधी और बिजली गिरने की आशंका वाले क्षेत्रों में खुले स्थानों पर जाने से बचने और मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY