गुरुवार, 16 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राएं, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​ | क्या ध्वस्त होगी सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद? 30 दिन में परिसर खाली करने के आदेश, 6.41 करोड़ की होगी वसूली​ | NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राओं ने बनाई जगह, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्योर पेट्रोल खरीदेंगे तो एक लीटर कितने रुपए में मिलेगा-जान लो जवाब​

E20 and Pure Petrol Price: देशभर में एथेनॉल वाले पेट्रोल को लेकर बवाल छिड़ा हुआ है. लोगों का दावा है कि ई 20 पेट्रोल से कार और बाइक का माइलेज गिर रहा है और गाड़ी के पार्ट्स भी खराब हो रहे हैं. हालांकि इन आरोपों से सरकार साफ इनकार कर चुकी है. हाल ही में […]

E20 and Pure Petrol Price: देशभर में एथेनॉल वाले पेट्रोल को लेकर बवाल छिड़ा हुआ है. लोगों का दावा है कि ई 20 पेट्रोल से कार और बाइक का माइलेज गिर रहा है और गाड़ी के पार्ट्स भी खराब हो रहे हैं. हालांकि इन आरोपों से सरकार साफ इनकार कर चुकी है.

हाल ही में एबीपी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया था कि एथेनॉल वाला पेट्रोल पूरी तरह से सुरक्षित है और इसका बाइक कारों के इंजन पर कोई नुकसानदायक असर नहीं होता. सरकार का कहना है कि E20 का मुख्य उद्देश्य देश के तेल आयात को कम करके किसानों की आय बढ़ाना है.

प्योर पेट्रोल के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत गडकरी

नितिन गडकरी की ओर से यह भी साफ किया जा चुका है कि जो लोग एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल नहीं चाहते हैं, वह बिना एथेनॉल वाला यानी प्योर पेट्रोल खरीद सकते हैं, लेकिन उन्हें इसकी ज्यादा कीमत चुकानी होगी. अब सवाल यह है कि आप प्योर पेट्रोल खरीदेंगे तो एक लीटर कितने रुपए में मिलेगा और यह E20 पेट्रोल से कितना महंगा पड़ेगा.

कितने रुपए लीटर है प्योर पेट्रोल की कीमत?

राजधानी दिल्ली में अभी एक लीटर E20 पेट्रोल की कीमत करीब 102 रुपए है. अगर आपको प्योर पेट्रोल खरीदना है तो वह 167 रुपए से 170 रुपए प्रति लीटर मिलेगा. यह अल्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल है, जो भारत का पहला 100 ऑक्टेन वाला फ्यूल है, जिसे हाई परफॉर्मेंस गाड़ियों के लिए तैयार किया गया है. XP100 नाम का यह पेट्रोल इंडियन ऑयल के कई पेट्रोल पंप पर अभी भी उपलब्ध है.

प्योर पेट्रोल से क्या फायदे मिलेंगे?

यह गाड़ी को तेजी से पिकअप और ज्यादा ताकत देता है.
यह गाड़ी के माइलेज को सुधारता है.
सामान्य पेट्रोल के मुकाबले इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला कार्बन उत्सर्जन काफी कम होता है.
इसमें एडवांस डिटर्जेंट एडिटिव्स होते हैं, जो इंजन के अंदर कार्बन जमने नहीं देते, जिससे इंजन अंदर से साफ और स्मूथ रहता है.

बड़ी बात यह है कि प्योर पेट्रोल को सामान्य 91 ऑक्टेन वाली गाड़ी में डालने से कोई नुकसान नहीं होता है. बल्कि गाड़ी से बेहतर माइलेज मिलता है. किसी वजह से अगर 91 ऑक्टेन और प्योर पेट्रोल आपस में मिक्स हो जाएं तो गाड़ी या इंजन को कोई नुकसान नहीं होगा. सामान्य 91 ऑक्टेन पेट्रोल के मुकाबले गाड़ी का परफॉर्मेंस थोड़ा बेहतर और स्मूथ हो सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY