मंगलवार, 14 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
जोस बटलर ने रचा इतिहास, ODI में 200 मैच खेलने वाले बने दूसरे इंग्लिश क्रिकेटर​ | IND vs ENG: 12 साल बाद इंग्लैंड को मिली बाएं हाथ की सलामी जोड़ी, बेन डकेट-जैकब बेथेल ने रचा इतिहास​ | जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में बने भारत के सबसे सफल ODI गेंदबाज; रविंद्र जडेजा को छोड़ा पीछे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100 रिपोर्ट-2026 में अदाणी ग्रुप पहली बार टॉप-10 ब्रांड्स में, 8वें स्थान पर पहुंचा​

दुनिया की अग्रणी स्वतंत्र ब्रांड वैल्यूएशन कंसल्टेंसी ब्रांड फाइनेंस की ‘ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100 रिपोर्ट2026’ में अदाणी ग्रुप ने पहली बार भारत के टॉप10 ब्रांड्स में जगह बनाई है। समूह ने एक वर्ष में 13वें स्थान से छलांग लगाकर 8वां स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही महज तीन वर्षों में टॉप10 तक पहुंचने वाला […]

दुनिया की अग्रणी स्वतंत्र ब्रांड वैल्यूएशन कंसल्टेंसी ब्रांड फाइनेंस की ‘ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100 रिपोर्ट2026’ में अदाणी ग्रुप ने पहली बार भारत के टॉप10 ब्रांड्स में जगह बनाई है। समूह ने एक वर्ष में 13वें स्थान से छलांग लगाकर 8वां स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही महज तीन वर्षों में टॉप10 तक पहुंचने वाला यह सबसे तेज़ भारतीय कॉर्पोरेट ब्रांड बन गया है। भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में तेज़ी से बढ़ रहे निवेश का प्रभाव अब कॉर्पोरेट ब्रांड्स की वैश्विक पहचान पर भी दिखाई देने लगा है।

रिपोर्ट के अनुसार, अदाणी ग्रुप की ब्रांड वैल्यू बढ़कर 8.48 अरब डॉलर हो गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 31.3 प्रतिशत अधिक है। भारत के टॉप 20 ब्रांड्स में यह सबसे तेज़ सालाना वृद्धि दर्ज की गई है। इसी के साथ अदाणी ग्रुप देश का तीसरा सबसे बड़ा कॉर्पोरेट ब्रांड बन गया है। पिछले एक वर्ष में समूह की ब्रांड वैल्यू में 2.02 अरब डॉलर की वृद्धि हुई, जो वर्ष 2022 में उसकी कुल ब्रांड वैल्यू से भी अधिक है। वहीं, पिछले तीन वर्षों में समूह ने भारत के शीर्ष ब्रांड्स की सूची में सबसे तेज़ प्रगति दर्ज की है।

इस वर्ष की रैंकिंग में सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि अदाणी पावर के नाम रही। कंपनी की ब्रांड वैल्यू 152 प्रतिशत बढ़कर 1.8 अरब डॉलर पहुंच गई, जिससे वह भारत का नंबर1 एनर्जी ब्रांड बन गया। इसके साथ ही अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस भी देश के टॉप 5 एनर्जी ब्रांड्स में शामिल हुए हैं, जबकि अदाणी टोटल गैस ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

एनर्जी क्षेत्र में यह प्रदर्शन ऐसे समय सामने आया है, जब भारत बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने, रिन्यूएबल एनर्जी, ट्रांसमिशन और एनर्जी स्टोरेज नेटवर्क पर बड़े पैमाने पर निवेश कर रहा है।

ब्रांड फाइनेंस केवल फाइनेंशियल परफॉर्मेंस के आधार पर रैंकिंग जारी नहीं करता। उसकी वैश्विक कार्यप्रणाली में उपभोक्ता धारणा, ब्रांड की विश्वसनीयता, बाजार में प्रभाव, भविष्य की आय क्षमता और ब्रांड की समग्र मजबूती सहित कई मानकों का मूल्यांकन किया जाता है। इसी के परिणामस्वरूप अदाणी ग्रुप का ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स बढ़कर 84 पर पहुंच गया है। इस श्रेणी में समूह ने आठ स्थानों की छलांग लगाई और भारत के शीर्ष 20 ब्रांड्स में सबसे तेज़ सुधार दर्ज किया।

ब्रांड फाइनेंस एशियाप्रशांत के प्रबंध निदेशक एलेक्स हेग के अनुसार, अदाणी ग्रुप का टॉप10 में पहुंचना इस बात का संकेत है कि समूह भारत की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में समूह का विस्तार उसकी ब्रांड पहचान को लगातार मजबूत कर रहा है।

विश्लेषकों का मानना है कि भारत की अगली विकास यात्रा का केंद्र इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लीन एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल कनेक्टिविटी और मैन्युफैक्चरिंग होगा। ‘ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100 रिपोर्ट2026’ के अनुसार, इस वर्ष भारत के टॉप 100 ब्रांड्स की कुल ब्रांड वैल्यू बढ़कर 252.8 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY