शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
शिमला मिर्च से तैयार करें रंग-बिरंगी डिशेज़, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद​ | इंग्लैंड दौरे पर लगातार 3 मैचों में मिली हार से BCCI नाराज, गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ से इस सदस्य की हुई छुट्टी!​ | मां से पहले पिता को भी मार चुकी थी आयुषी? चौंकाने वाला खुलासे से दहले लोग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गाजियाबाद: घर पास खेल रहा था मासूम बच्चा… सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में उतरा करंट; चपेट में आने से मौत​

Ghaziabad Transformer Incident: यूपी के गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित इकबाल कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम अयान की करंट लगने से मौत हो गई. आरोप है कि सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में करंट उतरने के कारण बच्चा उसकी चपेट में आ गया. इस घटना के बाद […]

Ghaziabad Transformer Incident: यूपी के गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित इकबाल कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम अयान की करंट लगने से मौत हो गई. आरोप है कि सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में करंट उतरने के कारण बच्चा उसकी चपेट में आ गया. इस घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे की वजह बताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

अयान शुक्रवार शाम करीब चार बजे अपने घर के पास गली में दोस्तों के साथ खेल रहा था. खेलतेखेलते वह सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया. इसी दौरान ट्रांसफार्मर में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया. आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को तड़पता देखा तो शोर मचाया और तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली की सप्लाई बंद कराई. इसके बाद स्थानीय लोगों और परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां पहुंचते ही डाॅक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

मृतक के परिजनों का कहना है कि कॉलोनी के लोग लंबे समय से ट्रांसफार्मर में करंट आने की शिकायत बिजली विभाग से करते रहे हैं. इसके लिए कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें भी दी गईं, लेकिन विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया. उनका आरोप है कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर की मरम्मत या सुरक्षा के उचित इंतजाम किए गए होते तो बच्चे का मौत नहीं होती.

अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

परिजनों ने टीला मोड़ थाने में शिकायत देकर बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शिकायत में एसडीओ विजय सैनी, विनोद कुमार, ताहिर और साजिद के नाम का उल्लेख करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है.

मामले पर एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत प्राप्त हो गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY