शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
फारूक-उमर की मौजूदगी में सिविल सोसायटी का केंद्र को अल्टीमेटम, बिना देरी पूर्ण राज्य का दर्जा दो, प्रस्ताव पारित​ | यूरोप के बाद न्यूयॉर्क में भी एसी पर बैन की मांग, मेयर ममदानी ने बताया भीषण गर्मी से निपटने का प्लान​ | Wimbledon में सितारों का जमावड़ा: Sachin Tendulkar और Roger Federer की दोस्ती ने जीता सबका दिल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बालों का झड़ना नहीं हो रहा कम? हो सकता है जिंक की कमी का संकेत​

आजकल बाल झड़ने की समस्या काफी आम हो गई है. बदलती लाइफस्टाइल , बढ़ता तनाव, खराब खानपान, हॉर्मोनल बदलाव और प्रदूषण जैसी कई वजहों से लोग हेयर फॉल की शिकायत करते हैं. हालांकि, कई बार बारबार बाल झड़ना सिर्फ बाहरी कारणों से ही नहीं, बल्कि शरीर में किसी जरूरी पोषक तत्व की कमी का भी […]

आजकल बाल झड़ने की समस्या काफी आम हो गई है. बदलती लाइफस्टाइल , बढ़ता तनाव, खराब खानपान, हॉर्मोनल बदलाव और प्रदूषण जैसी कई वजहों से लोग हेयर फॉल की शिकायत करते हैं. हालांकि, कई बार बारबार बाल झड़ना सिर्फ बाहरी कारणों से ही नहीं, बल्कि शरीर में किसी जरूरी पोषक तत्व की कमी का भी संकेत हो सकता है. इसलिए लंबे समय तक बाल झड़ने की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

एक आवश्यक मिनरल है, जो बालों की वृद्धि, त्वचा की सेहत, घाव भरने, इम्यून सिस्टम और शरीर के कई अहम कार्यों में अहम भूमिका निभाता है. शरीर में जिंक की कमी संतुलित डाइट न लेने, कुछ पाचन संबंधी बीमारियों, लंबे समय तक पोषक तत्वों का सही एब्जॉर्पशन न होने या बढ़ी हुई जरूरत के कारण हो सकती है. शाकाहारी लोगों, प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं, बुजुर्गों तथा पाचन संबंधी कुछ बीमारियों से पीड़ित लोगों में इसकी कमी का खतरा अधिक हो सकता है. आइए जानते हैं कि क्या बारबार बाल झड़ना जिंक की कमी का संकेत हो सकता है, इसके अन्य लक्षण क्या हैं और इसकी कमी कैसे पूरी की जा सकती है.

क्या बारबार बाल झड़ना जिंक की कमी का संकेत हो सकता है?

के अनुसार, शरीर में जिंक की कमी होने पर बाल झड़ना इसके संभावित लक्षणों में से एक हो सकता है. जिंक बालों के हेयर फॉलिकल्स को स्वस्थ बनाए रखने और नए बालों की वृद्धि में अहम भूमिका निभाता है. जब शरीर में इसकी कमी हो जाती है, तो बाल कमजोर होकर सामान्य से अधिक झड़ सकते हैं.

हालांकि, सिर्फ बाल झड़ने का मतलब यह नहीं है कि शरीर में जिंक की ही कमी है. हेयर फॉल के पीछे तनाव, हॉर्मोनल बदलाव, थायरॉयड, आयरन की कमी, कुछ दवाएं और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं. अगर लंबे समय तक लगातार बाल झड़ रहे हैं या इसके साथ जिंक की कमी के अन्य लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी जांच करानी चाहिए. जांच के बाद ही जिंक की कमी की पुष्टि की जा सकती है और उसी के अनुसार इलाज या सप्लीमेंट की सलाह दी जाती है.

जिंक की कमी के अन्य लक्षण क्या हैं?

Cleveland Clinic के मुताबिक, जिंक की कमी होने पर सिर्फ बाल झड़ना ही नहीं, बल्कि कई अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं. इनमें घाव का देर से भरना, बारबार संक्रमण होना, स्वाद और सूंघने की क्षमता कम होना, भूख कम लगना, त्वचा पर रैशेज या अन्य समस्याएं और बच्चों में सामान्य वृद्धि व विकास प्रभावित होना शामिल हैं.

ये लक्षण हर व्यक्ति में एक जैसे नहीं होते. अगर लंबे समय तक ऐसे लक्षण बने रहें, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है.

जिंक की कमी पूरी करने के लिए क्या करें?

जिंक की कमी पूरी करने के लिए डाइट में जिंक से भरपूर खाने की चीजों को शामिल करें. मांस, अंडे, सी फूड्स, दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स इसके अच्छे सोर्स हैं. शाकाहारी लोग दालें, बीन्स, चना, कद्दू के बीज, तिल, मेवे और साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं.

अगर जांच में जिंक की कमी की पुष्टि होती है, तो डॉक्टर जरूरत के अनुसार जिंक सप्लीमेंट लेने की सलाह दे सकते हैं. बिना डॉक्टर की सलाह के जिंक सप्लीमेंट का सेवन शुरू नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसकी अधिक मात्रा भी स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY