शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
चीन पीछे, अब भारत नंबर-1, बढ़ती आबादी देश के लिए चुनौती या गर्व की बात?​ | ‘अब मैं खुद मरूंगा…’, तेलंगाना में 6 लोगों की हत्या करने वाले राज कुमार ने किसे किया था फोन? इस बात का लिया बदला​ | बारिश में पेड़ गिरने से गाड़ी खराब हुई तो घबराएं नहीं, ऐसे करें कार इंश्योरेंस क्लेम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कुछ भी बोले रहे CM योगी…हनुमानगढ़ी नमाज विवाद पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद​

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी मंदिर में नमाज पढ़े जाने के मामले को एक बार फिर उठा दिया है. वहीं उनके इस बयान पर अब समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पलटवार किया है. अवधेश प्रसाद ने कहा कि सीएम योगी फैजाबाद गए थे, वहां पर उन्होंने विकास की कोई बात नहीं की. जबकि […]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी मंदिर में नमाज पढ़े जाने के मामले को एक बार फिर उठा दिया है. वहीं उनके इस बयान पर अब समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पलटवार किया है. अवधेश प्रसाद ने कहा कि सीएम योगी फैजाबाद गए थे, वहां पर उन्होंने विकास की कोई बात नहीं की. जबकि किसान एकएक बोरी खाद के लिए परेशान है, अस्पताल की हालत बहुत खराब है, विकास नाम की कोई चीज नहीं है.

सांसद ने कहा कि सीएम योगी ने केवल इस बात की कोशिश की कि उनकी जो पहचान है वो कम न हो. पेपर लीक से छात्र परेशान है, आत्महत्याएं कर रहा है. उन्होंने कहा कि जितना हमने विकास किया था उसके अलावा एक इंच काम नहीं हुआ है. सीएम योगी बस अपनी पहचान बचाने के लिए ऐसा भाषण दे रहे हैं.

#WATCH Lucknow, Uttar Pradesh: On the Hanumangarhi namaz controversy, Samajwadi Party MP Awadhesh Prasad said, “Yogi ji went to Faizabad, where he didn’t say a word about development. While farmers are struggling for every sack of fertiliser, the condition of hospitals is pic.twitter.com/GmRXY82YEj

— ANI UP/Uttarakhand July 10, 2026

अवधेश प्रसाद ने कहा कि सीएम योगी चुनाव के लिए बहुत परेशान हैं क्योंकि पीडीए और अखिलेश यादव के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है और दूसरी तरफ बीजेपी पर से विश्वास घटता जा रहा है. इसी चिंता में वह कुछ भी बोले जा रहे हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान

सीएम योगी ने दान चोरी मामले में आस्था से खिलवाड़ किए जाने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि, जो लोग आस्था की बात करते हैं, उन्होंने तो हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज का आयोजन किया था. कल्पना करिए क्या कांग्रेस या समाजवादी पार्टी कभी जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित कर पाएगी? क्या सरकारें करवा पाएंगी? अगर नहीं करा पाएगी तो फिर, यह पाप क्यों करवाया गया?

#WATCH | अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “एक लंबे समय तक अयोध्या को नज़रअंदाज़ किया गया। न सड़क, न बिजली, न पानी, कोई व्यवस्था नहीं थी… जो लोग आस्था की बात करते हैं, उन्होंने तो हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज़ का आयोजन किया था। क्या कांग्रेस या pic.twitter.com/kTFUjufxFH

— ANI_HindiNews July 10, 2026

उन्होंने समाजवादी पार्टी और वर्तमान सरकार में अयोध्या की स्थिति का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि तब सरयू घाट पर आ भी नहीं सकता था. गंदगी अयोध्या की पहचान बन गई थी. आज अयोध्या तीनों लोको से न्यारी है. वहां की गलियां अब चमक रही हैं. पीएम मोदी के विजन अनुरूप सूर्यवंश की राजधानी भगवान सूर्य की रोशनी से ही रात्रि में भी जगमग होती है. अब अयोध्या सोलर सिटी बन गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY