बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने तीन नए प्रवक्ताओं की घोषणा की, जिन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को बताया था कि वह शिक्षा व्यवस्था की खामियों के खिलाफ दिल्ली में 6 जून, शनिवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी भीड़ में लोग उमड़े और कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन किया। अब इस प्रोटेस्ट के होने के बाद एक बार फिर साउथ अभिनेता प्रकाश राज ने इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली नहीं आ सके, लेकिन कॉकरोचों ने कमाल कर दिया।
Khabar Monkey

प्रकाश राज ने किया पोस्ट
प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैंने वहां पहुंचकर अपना समर्थन दिखाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पहले से तय काम की वजह से नहीं आ सका। मैं हमेशा इस आंदोलन के साथ हूं। मुझे बेहद खुशी है कि कॉकरोचेस ने कमाल कर दिया।”
इसके बाद उन्होंने इस प्रोटेस्ट में शामिल रहने के लिए वांगचुक का आभार भी जताया। अभिनेता ने आगे लिखा, “वहां मौजूद रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद वांगचुक। हमारी शिक्षा प्रणाली के भविष्य की बात हो, तो आपसे बेहतर और कौन हो सकता है।”
यह भी पढ़ें:
सोनम वांगचुक ने कही थी समर्थन देने की बात
बता दें कि सोनम वांगचुक ने प्रोटेस्ट से पहले इसमें शामिल होने को लेकर अपने सोशल मीडिया पर लिखा था, “अगर हम नहीं, तो कौन? अगर अभी नहीं, तो कब? अगर 5 जून तक कुछ नहीं बदला, तो मैं 6 जून को दिल्ली में सीजेपी सदस्यों के साथ शामिल हो जाऊंगा। हालात इतने बिगड़ते हैं तो किसी भी स्वाभिमानी मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। लाखों युवाओं की ज़िंदगी और असल में भारत के भविष्य पर पड़ने वाले असर की तो बात ही क्या।”
प्रकाश राज ने भी जताई थी इच्छा
वहीं, गुरुवार को प्रकाश राज ने भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उन्होंने लिखा था कि मैं 6 तारीख को ‘कॉकरोच मूवमेंट’ के साथ अपना समर्थन दिखाने के लिए वहां पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं। हालांकि, मैं अभी एक फिल्म की शूटिंग के लिए बहुत दूर हूं, फिर भी मैं वहां पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। सभी युवा कॉकरोचों से गुजारिश है कि वे वहां जरूर पहुंचे।”
यह भी पढ़ें:












