SportsViral

गौतम गंभीर की वजह से नजरअंदाज हो रहे सरफराज खान का फिर गरजा बल्ला, 295 के स्ट्राइक रेट से जड़ा सबसे तेज अर्द्धशतक

गौतम गंभीर की वजह से नजरअंदाज हो रहे सरफराज खान का फिर गरजा बल्ला, 295 के स्ट्राइक रेट से जड़ा सबसे तेज अर्द्धशतक

Sarfaraz Khan: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बाद भारतीय टीम (Team India) अब अपने घर में अफगानिस्तान (Afghanistan Cricket Team) के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेल रही है. इस मैच में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, लेकिन गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की वजह से नजरअंदाज हो रहे सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का बल्ला भी जमकर बरसा है. एक तरफ जहां टीम इंडिया, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है, वहीं दूसरी तरफ सरफराज खान मुंबई टी20 लीग में रनों का अंबार लगा रहे हैं.

गौतम गंभीर की वजह से नजरअंदाज हो रहे सरफराज खान का फिर गरजा बल्ला, 295 के स्ट्राइक रेट से जड़ा सबसे तेज अर्द्धशतक
गौतम गंभीर की वजह से नजरअंदाज हो रहे सरफराज खान का फिर गरजा बल्ला, 295 के स्ट्राइक रेट से जड़ा सबसे तेज अर्द्धशतक

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने मुंबई टी20 लीग में 21 गेंदों पर 62 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 17 गेंदों में संयुक्त रूप से लीग का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया. हालांकि, उनकी शानदार पारी के बावजूद उनकी टीम अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की टीम को हराने में सफल नहीं हो सकी.

Khabar Monkey

अजिंक्य रहाणे के सामने टिक नही सकी Sarfaraz Khan की टीम

मुंबई टी20 लीग में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए. कप्तान रहाणे ने 12 गेंदों पर 15 रन का योगदान दिया, जबकि आयुष वर्तक ने 41 गेंदों पर 83 रन की शानदार पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और सात छक्के लगाए, जिसकी बदौलत नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने बड़ा स्कोर खड़ा किया.

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरफराज खान की आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस की ओर से सरफराज खान ओपनिंग करते नजर आए, जिसने सभी को चौंका दिया. आमतौर पर मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले सरफराज ने सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरते ही आक्रामक अंदाज दिखाया और विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. हालांकि उनके अलावा उनकी टीम का कोई दूसरा बल्लेबाज रन नही बना सका, इसी वजह से आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 172 रन ही बना सकी और अजिंक्य रहाणे की टीम ने 22 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Sarfaraz Khan ने मात्र 17 गेंदों में ठोका अर्द्धशतक

सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को वैसे मिडिल ऑर्डर का टेस्ट का बल्लेबाज माना जाता है. यही वजह है कि पिछले कुछ सालों से इस खिलाड़ी को आईपीएल में कोई खरीददार नही मिल रहा था, लेकिन इस सीजन सरफराज खान को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा था. हालांकि मुंबई टी20 लीग में तो इस खिलाड़ी का बल्ला धमाल मचा रहा है.

आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस के लिए ओपनिंग करने उतरे सरफराज खान ने मात्र 17 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया, जो इस लीग का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्द्धशतक है. सरफराज खान ने 21 गेंदों में 62 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल रहे.

 

Leave a Reply