सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक महान नेता, स्वतंत्रता सेनानी और स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और पहले गृह मंत्री थे। उन्हें भारतीय इतिहास में एक ऐसे नायक के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़े फैसलों के कारण उन्हें लौह पुरुष काह जाता था। आजादी के समय भारत में 560 से ज्यादा छोटी-बड़ी रियासतें थीं। अंग्रेजों ने उन्हें यह छूट दी थी कि वे चाहें तो भारत में मिलें, पाकिस्तान में मिलें या स्वतंत्र रहें। सरदार पटेल ने अपनी सूझबूझ, कूटनीति और जहां जरूरत पड़ी वहां सैन्य बल का इस्तेमाल करके सभी रियासतों का भारत में विलय कराया। गुजरात से आने वाले वल्लभभाई पटेल को उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, लीडरशिप क्वालिटी के लिए जाना जाता है। उनके मजबूत किरदार से प्रेरणा लेकर आप भी जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। यहां हम उनके प्रेरक, अनमोल विचार लेकर आए है। यहां पढ़ें सरदार वल्लभभाई पटेल के मोटिवेशनल कोट्स।
Khabar Monkey

- कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता, हर काम की अपनी गरिमा होती है।
- काम करते रहो, लेकिन जीवन में मुस्कुराना भी जरूरी है।
- जो व्यक्ति अपने अधिकार चाहता है, उसे अपने कर्तव्यों को भी याद रखना चाहिए।
- जीवन में सफलता उन्हीं को मिलती है, जो कठिनाइयों से घबराते न हो।
- विश्वास और दृढ़ निश्चय से बढ़कर कोई ताकत नहीं।
- जो व्यक्ति डरता है, वह जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ सकता।
- इंसान का चरित्र ही समाज और आगे चलकर इतिहास में उसकी पहचान बनाता है।
- निजी संदेह के क्षणों में सींचा हुआ, साहस चुपचाप पनपता है।
- राष्ट्र की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति होती है।
- सच्चा धर्म वहीं है, जो हमें भाईचारे और एकता का संदेश दें।
- ग़रीबी में मनुष्य जितना बनता है, उतना अमीरी में नहीं बनता।
- देश की सेवा करने में जो मिठास है, वह और किसी चीज़ में नहीं है।
- भगवान सबसे दुःखी मनुष्यों में रहता है। वह महलों में नहीं जाता।
- कर्तव्यनिष्ठ पुरुष कभी निराश नहीं होता।
- जो आदमी सीधा नेता बन जाता है, वह किसी-न-किसी दिन लुढ़क जाता है।
- भगवान के आगे झुकना चाहिए, दूसरों के आगे नहीं झुकना चाहिए। हमारा सिर कभी न झुकनेवाला होना चाहिए। देहात में रहनेवाले लोग निर्भय होने चाहिए, इसके बजाय उनमें हमेशा डर होता है।
|
|












