आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की शुरुआत जब से हुई है, टीम इंडिया ने 2 बार लगातार फाइनल में जगह बनाई थी, पहली बार भारत को न्यूजीलैंड तो दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया को शिकस्त का सामना करना पड़ा. ऐसे में भारतीय टीम अब तक एक बार भी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल नही जीत सकी है.

भारतीय टीम को पिछली बार ही घर में न्यूजीलैंड से 3 मैच और ऑस्ट्रेलिया से 1-3 से सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम लगातार तीसरी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी. वहीं चौथी बार भी टीम इंडिया की हालत खराब है. गौतम गंभीर जब से टीम इंडिया के कोच बने हैं, भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में जगह नही बना सकी है.
Khabar Monkey
गौतम गंभीर ने WTC जीतने पर कही ये बात
भारतीय टीम के आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल न जीतने के कारणों के बारे में बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि
“जब तक आपके पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने का मौका रहता है, आप हमेशा सकारात्मक रहते हैं. क्योंकि हम जानते हैं कि हमारे पास किस तरह का टैलेंट है. मेरे हिसाब से ऐसा कोई कारण नहीं है कि हम यह ट्रॉफी नहीं जीत सकते.”
गौतम गंभीर ने आगे अपने बयान में कहा कि
“यह सिर्फ मेरी ही नहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम में मौजूद हर सदस्य की सोच है. हमारी एक-दो खराब टेस्ट सीरीज हो सकती हैं, लेकिन जिस तरह का टैलेंट पूल हमारे पास है, उससे साफ है कि खिलाड़ियों के अंदर सफलता की काफी भूख है.”
भारतीय कोच गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया अब तक एशिया कप 2025 और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अलावा आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का ख़िताब अपने नाम कर चुकी है. अब गौतम गंभीर की कोचिंग में अगर टीम इंडिया आईसीसी विश्व कप 2027 और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप जीत लेती है, तो सिर्फ 2 सालों में भारत के पास हर ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड होगा.
WTC फाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया?
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो भारतीय टीम इस सीजन खेले गए अब तक नौ मैचों में चार जीत और चार हार एवं 1 ड्रा की वजह से 6वें स्थान पर है. वहीं ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम का टॉप पर कब्जा है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में टीम को टॉप 2 में खत्म करना पड़ता है.
अब भारत को यहां से टॉप-2 में फिनिश करना है तो उसे अपने बचे हुए नौ मैचों में कम से कम सात से आठ टेस्ट जीतने होंगे. भारत को श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इन सभी मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करने के बाद ही टीम इंडिया 2027 के WTC फाइनल में जगह बना सकती है.












