EntertainmentViral

विवाद के बाद ‘पेद्दी’ में बदले जाएंगे जाह्नवी कपूर के सीन, हाइपरसेक्सुअलाइज्ड दिखाने पर निर्देशक ने मांगी माफी

विवाद के बाद ‘पेद्दी’ में बदले जाएंगे जाह्नवी कपूर के सीन, हाइपरसेक्सुअलाइज्ड दिखाने पर निर्देशक ने मांगी माफी

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ इस समय काफी चर्चा में है। फिल्म के मेकर्स पर जाह्नवी कपूर को हाइपरसेक्सुअलाइज्ड दिखाने के आरोप लगाए जा रहे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक बड़ा विवाद देखा गया। अब फिल्म के डायरेक्टर ने माफी मांगी है, साथ ही फिल्म से जाह्नवी कपूर के कुछ सीन्स में बदलाव करने का वादा भी किया है। चलिए बताते है क्या है पूरी खबर..

विवाद के बाद ‘पेद्दी’ में बदले जाएंगे जाह्नवी कपूर के सीन, हाइपरसेक्सुअलाइज्ड दिखाने पर निर्देशक ने मांगी माफी
विवाद के बाद ‘पेद्दी’ में बदले जाएंगे जाह्नवी कपूर के सीन, हाइपरसेक्सुअलाइज्ड दिखाने पर निर्देशक ने मांगी माफी

4 जून को फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज हुई, पहले ही दिन फिल्म ने 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए। बाद में फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया जिसमे लोगों ने मेकर्स पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि जाह्नवी कपूर को सिर्फ इस्तेमाल किया गया है। गलत कैमरा एंगल से उनकी बॉडी को हाइपरसेक्सुअलाइज्ड दिखाया गया है। बढ़ते विवाद के बाद फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लोगों से माफी मांगी।

डायरेक्टर ने लिखा, ‘एक फिल्मकार के तौर पर मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सिनेमा का उद्देश्य दर्शकों का मनोरंजन करना, उन्हें प्रेरित करना और उनसे भावनात्मक जुड़ाव बनाना है। हमारी किसी भी फिल्म का मकसद कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या किसी को असहज महसूस कराना नहीं रहा। ‘पेद्दी’ के कुछ सीन्स को लेकर जो प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, हमने उन्हें गंभीरता से लिया है।’

‘मैं हमेशा महिलाओं का सम्मान करता आया हूं और हमारी मंशा कभी भी किसी महिला किरदार को वस्तु की तरह पेश करने या उसका अपमान करने की नहीं थी। अगर फिल्म का कोई हिस्सा इस तरह महसूस कराया गया है, तो हम दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करते हैं, उनकी चिंताओं को समझते हैं और इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं।’

फिल्ममेकर ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे लिखा, ‘मिली प्रतिक्रियाओं पर ध्यान देने के बाद हमने संबंधित दृश्यों में बदलाव करने का फैसला किया है। हमारा मानना है कि सिनेमा दर्शकों के साथ संवाद और विश्वास से आगे बढ़ता है। एक कहानीकार होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम बदलते नजरिए और सामाजिक संवेदनशीलताओं का सम्मान करें। हर महिला सम्मान, गरिमा और सकारात्मक प्रतिनिधित्व की हकदार है। हम आगे भी ऐसी कहानियां कहने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो मजबूत किरदारों को सामने लाएं और इन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाएं। अपनी राय ईमानदारी और खुलकर साझा करने वाले सभी लोगों का दिल से धन्यवाद।’

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने फिल्म पर तीखा हमला करते हुए इसे किसी एक्ट्रेस के लिए सबसे बुरा अपमान बताया। कमाल की बात ये रही कि इस पोस्ट पर जाह्नवी कपूर का लाइक भी देखा गया। देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गया और इस बात पर चर्चा बढ़ गई, बाद में ये लाइक हटा लिया गया। इस बारे में एक्ट्रेस अपनी राय राज शमानी के पॉडकास्ट पर देती नजर आईं थीं, इस खबर को

Leave a Reply