Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG0 के बीच 6 जून से 10 जून के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला जाना है. अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan National Cricket Team) इस टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है. हालांकि इस टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर अफगानिस्तान के कोच ने आईसीसी और जय शाह को फटकार लगाई है.

अफगानिस्तान (Afghanistan )के हेड कोच बने रिचर्ड पायबस ने फुल मेंबर राष्ट्र होने के बावजूद टेस्ट मैच न मिलने पर सवाल उठाया है. अफगानिस्तान के हेड कोच ने कहा कि आईसीसी को इस बात का जवाब देना चाहिए कि फुल मेंबर होने के बावजूद उन्हें 6 महीने में सिर्फ 1 टेस्ट मैच क्यों दिया जा रहा है.
Afghanistan के हेड कोच ने जय शाह और आईसीसी पर उठाया सवाल
अफगानिस्तान के हेड कोच रिचर्ड पायबस का मानना है कि जब कोई देश फुल मेंबर बन चुका है, तो उसके टेस्ट मैचों का नियमित कार्यक्रम होना चाहिए. अगर एक टेस्ट मैच के बाद अगले मुकाबले के लिए छह महीने तक इंतजार करना पड़े, तो इसका जवाब आईसीसी को देना चाहिए.
रिचर्ड पायबस ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जय शाह और आईसीसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि
“जब किसी देश को फुल मेंबरशिप मिलती है तो उसे नियमित फिक्स्चर की भी जरूरत होती है. एक टेस्ट मैच खेलना और फिर अगले टेस्ट के लिए चार से छह महीने तक इंतजार करना सही नहीं है. टीम जो कुछ भी सीखती और विकसित करती है, उसे बनाए रखने के लिए लगातार क्रिकेट जरूरी है. यह सवाल अफगानिस्तान से नहीं, बल्कि आईसीसी से पूछा जाना चाहिए.”
Afghanistan ने कब खेला था पिछला टेस्ट मैच?
अफगानिस्तान ने अपना पिछला टेस्ट मैच अक्टूबर 2025 में खेला था. यानी भारत के खिलाफ मौजूदा मुकाबले से पहले टीम करीब आठ महीने तक टेस्ट क्रिकेट से दूर रही है. वहीं अब 6 जून से भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने वाली है, इसके बाद अफगानिस्तान की टीम को अगस्त 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है.
Khabar Monkey
ऑस्ट्रेलिया के बाद टीम इंडिया को अगला टेस्ट मार्च 2027 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है. यही वजह है कि अफगानिस्तान के हेड कोच ने टीम के टेस्ट शेड्यूल को लेकर आईसीसी की आलोचना की है.












