CrimeViral

​पोर्न फिल्में देख बेकाबू हो संबंध बनाता था पति, गांजा पीकर करता ऐसा, गुस्से में प्राइवेट पार्ट…

​पोर्न फिल्में देख बेकाबू हो संबंध बनाता था पति, गांजा पीकर करता ऐसा, गुस्से में प्राइवेट पार्ट…
​पोर्न फिल्में देख बेकाबू हो संबंध बनाता था पति, गांजा पीकर करता ऐसा, गुस्से में प्राइवेट पार्ट…

सोनीपत। सोनीपत के मैरिज गार्डन में प्राइवेट पार्ट दबाकर पति की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार पत्नी सरिता ने कई खुलासे किए। सरिता 2 दिन के पुलिस रिमांड पर है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि पति रामकिशन (39) गांजा पीता था।

सरिता ने पुलिस के समक्ष कबूला है कि उसने अपने प्रेमी सतपाल से पहले ही प्लानिंग कर रखी थी। सोमवार रात को सतपाल मैरिज गार्डन के पास ही किराए के कमरे में था। रामकिशन के सोने के बाद सरिता ने सतपाल को बुलाया। सतपाल ने तकिये से रामकिशन का मुंह दबाया, जबकि सरिता ने पति के प्राइवेट पार्ट को दबा दिया, जिससे उससे मौत हो गई।

रात में पहले झगड़ा, फिर साथ खाना खाया और साथ सोएपुलिस के मुताबिक सरिता ने कबूला है कि 5 जनवरी की शाम को उसने पति रामकिशन से 3 हजार रुपए मांगे थे। उसने मना कर दिया तो झगड़ा हुआ। हालांकि फिर दोनों ने एक साथ खाना खाया। साथ सोए। पति ने नशा किया और संबंध भी बनाए। पति की प्रताड़ना से वह तंग आ चुकी थी। सोच लिया था कि अब उसे ठिकाने लगाना है।

प्रेमी सतपाल मैरिज गार्डन के पास ही मौजूद था

पुलिस ने सरिता के अलावा उसके कथित प्रेमी सतपाल के खिलाफ भी हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। सोमवार रात को सतपाल भी मैरिज गार्डन के पास ही था। जब उसके सरिता से संबंध बने थे, तभी उसने मैरिज गार्डन के पास ही किराये पर कमरा ले लिया था। ऐसे में जब भी मौका मिलता था तो वो सरिता को मिलने पहुंच जाता था। सोमवार आधी रात के बाद सरिता अपने प्रेमी को बुलाकर लाई थी।

प्रेमी ने छाती पर बैठकर तकिये से मुंह दबाया

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में सरिता ने बताया है कि उसके प्रेमी सतपाल ने रामकिशन की छाती पर बैठकर तकिए से मुंह दबाया। इस दौरान सरिता ने पति का प्राइवेट पार्ट दबाकर हत्या कर दी। सरिता पहले भी अपने पति की हत्या की प्लानिंग कर चुकी थी। लेकिन वह बार-बार नाकाम हो रही थी।

पति-पत्नी और प्रेमी तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में दावा है कि रामकिशन, सरिता और सतपाल तीनों का ही आपराधिक रिकॉर्ड है। रामकिशन पर जहां चोरी व नशे आदि के केस हैं, वहीं सरिता पर एक्सकर्शन यानी दबाव देकर उगाही का केस है। रामकिशन तो जेल भी जा चुका है। सतपाल भी जेल में रहा है। वहीं दोनों की मुलाकात हुई थी।

जेल में सतपाल व रामकिशन की दोस्ती हुई

रामकिशन पर चोरी वह लूट समेत 7 से 8 मुकदमे चल रहे हैं। सतपाल पर भी तीन-चार केस हैं। जेल में ही दोनों एक साथ रहे हैं। दोनों की वहीं पर अच्छी दोस्ती हो गई थी। सतपाल करीब 2 महीने पहले ही जेल से बाहर आया। जेल से बाहर उसको लेने के लिए रामनिवास गया था। वह उसे आशीर्वाद गार्डन में अपने कमरे में लाया। जहां रामकिशन की पत्नी सरिता को देखा तो वह उस पर मोहित हो गया और उसके करीब आने की कोशिश करने लगा।

सतपाल ने सरिता को बताया-पति तुम्हें मरवाना चाहता है

बताया जा रहा है कि सतपाल ने कहानी बनाई। वह अकसर सरिता को कहता था कि तुम्हारी और रामकिशन की जोड़ी बिल्कुल नहीं जंचती। उसने सरिता को यह भी कहा था कि रामकिशन तो उसे (सरिता) को मरवाना चाहता है। सतपाल ने यह कहकर सरिता को भरोसे में लिया था कि वह उसे कुछ नहीं होने देगा। सरिता से करीबी होने के बाद उसने मैरिज गार्डन के पास ही कमरा किराए पर लिया था।

सरिता ने पुलिस को दिखाए पति से मिली प्रताड़ना के निशान

बताया यह भी जा रहा है कि पति की हत्या के बाद सरिता खुद पुलिस के सामने जाकर बात कबूली। उसने मर्डर के पीछे पति द्वारा की जा रही प्रताड़ना को वजह बताया। यही नहीं उसने महिला पुलिसकर्मी को अपने शरीर पर बेल्ट से किए गए मारपीट के निशान दिखाए। सरिता ने बताया कि रामकिशन पोर्न फिल्म देखकर वैसे ही संबंध बनाता था और बेल्ट से मारता था। सेक्स करने से पहले अकसर नशा करता था।

पहले भी पति को मारने की कोशिश की, विफल रही

पति की बार-बार मारपीट से तंग आकर सरिता पहले भी अपने पति की हत्या के लिए कोशिश कर चुकी थी, लेकिन वह बार-बार विफल हो जाती थी। दोनों के बीच में उम्र का गैप भी ज्यादा होने की वजह से सरिता अपने पति को पसंद नहीं करती थी। सरिता ने बताया कि रामकिशन ने सबसे पहले खानपुर में भैंस चुराई थी। उसके बाद उसे चोरी की आदत हो गई। जेल काटने के बाद वो आक्रामक हो गया था। सतपाल बाइक लेकर फरार हुआः एसीपी

एसीपी अमित धनखड़ ने बताया कि महिला को बुधवार को गिरफ्तार कोर्ट में पेश 2 दिन के डिमांड पर लिया गया है। जहां महिला से पूछताछ की जाएगी। हत्या वारदात के बाद सतपाल बाइक लेकर फरार हो गया। उसके लिए दो अलग-अलग टीम नियुक्त की गई है। उन्होंने बताया कि रामकिशन और आरोपी सतपाल नशे का कारोबार करते थे। जिसके चलते दोनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। जिनकी जांच करवाई जा रही है। आरोपी सतपाल गार्डन के पास किराए के कमरे पर रहता था और करीबन दो महीने पहले ही संपर्क में आया था।

Leave a Reply