शक्तिमान फेम ललित परिमू इस समय अपने एक इंटरव्यू की वजह से काफी चर्चा में आ गए हैं। 1990 के दशक की सुपरहीरो सीरीज ‘शक्तिमान’ में ललित परिमू को खलनायक डॉ. जयकाल के रोल में देखा गया था। आज भी उन्हें अपने इस किरदार के लिए जाना जाता है। उन्होंने टीवी और फिल्मों,दोनों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब एक बातचीत के दौरान उन्होंने अक्षय कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए।

–
Khabar Monkey
50 साल बाद एक्टर को रिटायर होना चाहिए
ललित परिमू ने सिद्धार्थ कन्नन को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने काफी मुद्दों पर बात की। ‘शक्तिमान’ में अपने आइकॉनिक कैरेक्टर के अलावा एक्टर ने बताया कि ‘इंडस्ट्री में एक रूल होना चाहिए कि एक समय के बाद बॉलीवुड सेलेब्स को रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए। उन्हें फिल्म ऑफर करना बंद कर देना चाहिए। इस लिस्ट में एक्टर्स का नाम शामिल करते हुए ललित परिमू ने कहा कि मैं एक मूवमेंट बनाना चाहता था, मैंने CINTAA में इस बारे में बात की थी कि जिन एक्टर ने एक सीमा तक पैसा कमा लिया, उन्हें रिटायर होना चाहिए। उन्हें काम नहीं मिलना चाहिए।’
अक्षय कुमार पर साधा निशाना
‘आप जगह खाली कीजिए, जैसे कॉर्पोरेट की दुनिया में होता है 50 साल के बाद आपको 5 करोड़ रुपये देकर रिटायर होने के लिए बोल दिया जाता है। वैसे ही यहां भी करो। हो सकता है 25 साल का लड़का अच्छा काम करे।’ ललित परिमू ने कहा
अपनी बात पूरी करते हुए आगे उन्होंने कहा, ‘आप अक्षय कुमार को देख लीजिए, उन्हें अभी भी फिल्मों के लिए 50 करोड़ रुपये दिए जा रहे है। अरे कितना इकट्ठा करेंगे वो। क्यों दे रहे हो उसको और वो ले भी क्यों रहा है। कोई नया अक्षय कुमार क्यों नहीं आ पा रहा है। ऐसे 10 अक्षय खड़े हो सकते है। ऐसा क्यों कि एक एक्टर को आप 50 करोड़ दे रहे है और एक को 50 हजार दे रहें हैं।’
–
टीवी से बॉलीवुड तक बनाई पहचान
बता दें कि ललित परिमू ने इस बातचीत के दौरान अपनी काफी बातों को खुलकर सामने रखा। एक्टर ने टीवी पर डॉ. जयकाल की भूमिका में बड़ी पहचान बनाई और लोकप्रिय हॉरर शो ‘श्श्श्श्श्… कोई है’ में अहम भूमिका निभाई। बॉलीवुड में उन्होंने भले ही सहायक रोल निभाए लेकिन लोगों ने उन्हें पसंद किया।












