क्या आप जानते हैं कि बाल आखिर पतले क्यों नजर जानते हैं? अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्माटोलॉजी के मुताबिक दिनभर में 50 से 100 बाल गिरना नॉर्मल है. लेकिन इससे ज्यादा हेयर लॉस की कैटेगिरी में आता है. बालों का पतला नजर आना एक आम कॉस्मेटिक प्रॉब्लम है. इसके पीछे बड़े कारण हार्मोनल इंबैलेंस, ऑटोइम्यून डिस्टर्बेंस, आयरन की कमी और दूसरी वजह हो सकती हैं.

बालों के पतला होने के कारण– अगर आप स्ट्रेस में रहते हैं, डाइट सही नहीं लेते हैं, इंफेक्शन या स्किन डिसऑर्डर, ऑटोइम्यून डिजीज और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स का यूज पतले बालों का कारण है. डाइट की बात करें तो अगर किसी के शरीर में बिटामिन बी12 और बी कॉम्पलेक्स की कमी है तो बालों का कमजोर होना तय हो जाता है.
हेयर ऑयलिंग आएगी काम– बालों को पहले जैसा काला और घना बनाने के लिए आप लैवेंडर ऑयल से इनकी ऑयलिंग कर सकते हैं. नहाने से ठीक 10 मिनट पहले बालों में तेल लगाएं और फिर शैंपू कर लें. खारा पानी है तो वो भी नुकसान नहीं पहुंचा पाता है.
मल्टीविटामिन्स का यूज– आयरन, फोलिक एसिड और जिंक वाले ऐसे सप्लीमेंट्स को डाइट में शामिल करें. मल्टीविटामिन वाले ये सप्लिमेंट्स बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाते हैं. मार्केट में आपको कई प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे. वैसे कई फूड्स हैं जिनके जरिए आप नेचुरली इनका लेवल बढ़ा सकते हैं.
Khabar Monkey
बायोटिन का यूज– बालों के लिए बायोटिन को सबसे जरूरी माना जाात है. ये एक वाटर सॉल्युएबल विटामिन है जो नट्स, दाल और एनिमन के लिवर में मौजूद होता है. मार्केट में कई ऐसे सप्लीमेंट्स मौजूद हैं जिन्हें सिर्फ बायोटिन को फोकस में रखकर तैयार किया जाता है.
ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड– ये ऐसे तत्व हैं जो प्रेमेच्योर हेयर लॉस से हमे बचाते हैं. ओमेगा-3 और 6 के जरिए हमारी बॉडी सूजन से लड़ पाती है. इसके अलावा ओमेगा-6 हमारी स्किन हेल्थ में सुधार लाता है. आप अखरोट और मछली जैसे फूड्स को खाकर इन तत्व की कमी को पूरा कर सकते हैं.












