
Physical Exploitation And Threat Case: अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला का कथित रूप से देहशोषण करने और धमका कर अवैध संबंध बनाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पड़ताल में जुटी है।
थानाप्रभारी भीखाराम काला ने बताया कि महिला से देहशोषण और धमकाने के मामले में फरार चल रहे दौसा मेंहदीपुर बालाजी नांदरी निवासी औतार सिंह मीणा (30) को गिरफ्तार किया है।
चुपके से रिकॉर्ड कर ली वीडियो
आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि ‘उसकी 4-5 साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी से औंतार सिंह मीणा से पहचान हुई थी। आरोपी ने उसे झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाई, लेकिन उसने कभी भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपनी सहमति नहीं दी थी।’
उसने आरोप लगाया कि आरोपी औंतार सिंह मीणा ने धमकियों और हिंसक व्यवहार के कारण उसे भयभीत कर शारीरिक संबंध बनाए तथा चुपके से वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इससे वह उसको पिछले कई साल से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता आ रहा।











