IRCTC समय-समय पर ट्रैवल टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. अभी हाल ही में साइट ने श्रद्धालुओं के एक खास धार्मिक टूर पैकेज निकाला है. जिसमें आप वैष्णो देवी और उसके साथ चार प्रमुख शक्तिपीठों के दर्शन कर सकते हैं. इसकी खास बात ये है कि इस पैकेज का बजट भी काफी कम है. यानी बिना जेब ढीली करे आप चार शक्तिपीठ के दर्शन कर सकेंगे.
Khabar Monkey

इस टूर पैकेज में यात्रा, ठहरने और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है, जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.अगर आप भी माता के दरबार में हाजिरी लगाने की योजना बना रहे हैं, तो का यह पैकेज आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है. चलिए जानते हैं इस पैकेज की पूरी डिटेल.
IRCTC का टूर पैकेज
आईआरसीटी ( इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ) ने जो पैकेज लॉन्च किया है उसकी शुरुआत 24 जून से हो रही है, जो 30 जून तक रहेगी. इस पैकेज में 6 रात और 7 दिन का टूर दिया जा रहा है. इस पैकेज में आपको वैष्णो देवी और उसके प्रमुख चार शक्तिपीठ ज्वाला जी मंदिर, श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, पंजाब के अमृतसर का विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने का मौका मिलेगा.
पैकेज में मिल रही हैं ये सुविधाएं
पैकेज में आपको कई सुविधाएं भी मिल रही हैं. पैकेज में आपको ठहरने के लिए अच्छे होटल की सुविधा दी जा रही है. इसमें सुबह का नाश्ता और रात का डिनर भी शामिल है. इसके अलावा घूमाने के लिए लोकल ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी दी जा रही है. श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. इसके लिए एक एक्सपीरियंस टूर एस्कॉर्ट भी दिया जाएगा.
कितनी है टूर पैकेज की फीस
टूर पैकेज की फीस यात्रियों की संख्या और उम्र के हिसाब से तय की गई हैं. जिसमें अगर आप अकेले सफर करना चाहते हैं तो आपको 71, 600 रुपये चुकाने पड़ेगें. वहीं डबल ऑक्यूपेंसी यानी दो लोगों के लिए फीस 59,100 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी (तीन लोगों के लिए) 57, 500 रुपये है.
बच्चों के लिए फीस और भी कम रखी गई है. 5 से 11 साल के बच्चों के लिए आपको 50, 300 रुपये और 2 से 4 साल के छोटे बच्चों के लिए 32,900 रुपये चुकाने पड़ेंगे.
इस पैकेज की बुकिंग के लिए आप पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं. ऑफर पहले आओ पहले पाओ का है. इसलिए बिना देर किए इसे बुक करें.












