SportsViral

क्या सच में चोटिल हैं विराट और रोहित? टीम इंडिया के कोच ने बताया क्यों दोनों नही खेलना चाहते अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला

क्या सच में चोटिल हैं विराट और रोहित? टीम इंडिया के कोच ने बताया क्यों दोनों नही खेलना चाहते अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला

भारतीय टीम (Team India) के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli and Rohit Sharma) ने टी20 और टेस्ट फ़ॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. अब ये दोनों ही खिलाड़ी सिर्फ वनडे फ़ॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं. बीसीसीआई (BCCI) ने विश्व कप 2027 (ICC World Cup 2027) को ध्यान में रखकर इन दोनों ही खिलाड़ियों को अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल किया है.

क्या सच में चोटिल हैं विराट और रोहित? टीम इंडिया के कोच ने बताया क्यों दोनों नही खेलना चाहते अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला
क्या सच में चोटिल हैं विराट और रोहित? टीम इंडिया के कोच ने बताया क्यों दोनों नही खेलना चाहते अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला

हालांकि अब खबर आ रही है कि ये दोनों ही खिलाड़ी चोटिल हैं और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले सकते हैं, हालांकि अभी इस पर कोई अधिकारिक बयान नही आया है. अब इस मामले पर टीम इंडिया (Team India) के कोच ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Team India के कोच ने दोनों को लेकर कही ये बात

टीम इंडिया (Team India) के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट (Ryan Ten Doeschate) ने कहा है कि चाहे रोहित हों या विराट, सभी खिलाड़ियों के लिए फिटनेस के मानक एक समान हैं. उन्होंने कहा कि सीरीज शुरू होने तक दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस का आकलन किया जाएगा और उसके बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा.

विराट कोहली और रोहित शर्मा की चोट पर अपडेट देते हुए टीम इंडिया (Team India) के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि

“रोहित और विराट दोनों को लेकर आधिकारिक जानकारी जल्द ही सामने आ जाएगी. जाहिर है कि रोहित और विराट जैसे खिलाड़ियों से जुड़ी खबरें काफी बड़ी बन जाती हैं. हालांकि, खिलाड़ी कोई भी हो, फिटनेस से जुड़े प्रोटोकॉल सभी के लिए समान रहते हैं. यह फैसला करने के लिए अभी हमारे पास पर्याप्त समय है कि वे दोनों खेल पाएंगे या नहीं. बाद में उनकी स्थिति का आकलन करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा. मुझे मेडिकल टीम पर पूरा भरोसा है कि वह अंतिम फैसला लेगी और फिर आधिकारिक जानकारी सभी के सामने साझा की जाएगी.”

Khabar Monkey

आईपीएल 2026 के दौरान चोटिल हुए थे विराट कोहली और रोहित शर्मा

आईपीएल 2026 के दौरान ही विराट कोहली और रोहित शर्मा चोटिल हुए थे. आईपीएल 2026 के दौरान ही रोहित शर्मा चोटिल हुए थे और इसके बाद उन्होंने लगातार कई मैच मिस किए थे. इसके बाद जब उन्होंने वापसी की तो वो सिर्फ बल्लेबाजी करते नजर आते थे, हिटमैन ने फील्डिंग नही की और बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलते नजर आए.

वहीं विराट कोहली की बात करें तो आईपीएल 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में चोट लगी और उन्होंने दर्द में मैच को खत्म किया और अपनी टीम को लगातार दूसरी बार आईपीएल का ख़िताब जीताया.

 

Leave a Reply