HealthViral

World Environment Day Special: धरती को हरा-भरा रखने के लिए करें ये 5 काम, जानिए क्यों मनाया जाता है पर्यावरण दिवस

World Environment Day Special: धरती को हरा-भरा रखने के लिए करें ये 5 काम, जानिए क्यों मनाया जाता है पर्यावरण दिवस

World Environment Day 2026: सुबह की ताजी हवा, पेड़ों की हरियाली और साफ पानी जैसी चीजें हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं, लेकिन क्या इन्हें सुरक्षित रखने की तरफ कभी ध्यान देते हैं? प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करना, पानी बचाना या एक पौधा लगाना जैसी चीजें हमें करनी चाहिए लेकिन क्या हम ऐसा करते हैं? आपने कभी सोचा है कि आपकी रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें भी पर्यावरण पर बड़ा असर डाल सकती हैं।

World Environment Day Special: धरती को हरा-भरा रखने के लिए करें ये 5 काम, जानिए क्यों मनाया जाता है पर्यावरण दिवस
World Environment Day Special: धरती को हरा-भरा रखने के लिए करें ये 5 काम, जानिए क्यों मनाया जाता है पर्यावरण दिवस

5 जून को दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्रकृति को बचाने के लिए प्रेरित करना है। आज यह दुनिया के सबसे बड़े पर्यावरणीय अभियानों में से एक बन चुका है, जिसमें 150 से अधिक देशों के लोग भाग लेते हैं। 2026 में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है Climate action यानी जलवायु कार्रवाई पर केंद्रित है।

क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस?

विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत 1972 में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के मानव पर्यावरण सम्मेलन (Stockholm Conference) के बाद हुई थी। इसके बाद 1973 से दुनिया भर में इसे मनाया जाने लगा।

पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए करें ये 5 काम

पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें

Khabar Monkey

पेड़-पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके वातावरण में ऑक्सीजन बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। साथ ही पौधा की देखभाल भी करें।

प्लास्टिक का यूज कम करें

सिंगल-यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद नुकसानदायक है। आप कोशिश करें कि इसका इस्तेमाल न करें। इसकी जगह कपड़े के बैग, स्टील या कांच की बोतलें यूज करें। इससे कचरा कम होगा और प्रदूषण भी घटेगा।

पानी की बचत करें

पानी की बर्बादी को रोकना बहुत जरूरी है। खुद पानी बर्बाद न करें और दूसरों को भी जागरूक करें। नल खुला छोड़ना, जरूरत से ज्यादा पानी खर्च करना और पानी की बर्बादी पर्यावरण पर खराब असर डालती है।

कचरे का सही प्रबंधन करें

गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत डालें। आपकी यह आदत पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जैविक कचरे से खाद बनाई जा सकती है, जबकि कई सूखी वस्तुओं को रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जा सकता है।

बिजली की खपत कम करें

बेवजह लाइट, पंखे और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न चलाएं। बिजली की खपत कम करने की कोशिश करें। इससे प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव कम पड़ता है। रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे सकारात्मक कदम उठाए, तो धरती को अधिक स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Leave a Reply