Sun Transit in Gemini 2026: सूर्य ग्रह हर महीने अपनी राशि बदलता है। इस समय ये ग्रह शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान है लेकिन 15 जून 2026 को ये मिथुन राशि में प्रवेश कर जायेगा। सूर्य का मित्र ग्रह बुध की राशि मिथुन में गोचर 12 राशियों को प्रभावित करेगा। लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए ये गोचर काफी लाभकारी दिखाई दे रहा है। ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो इस राशि परिवर्तन से इन राशियों को करियर में जबरदस्त लाभ मिलेगा। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर 2026 (Surya Gochar In Mithun 2026)
सूर्य ग्रह मिथुन राशि में 15 जून 2026 की दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर प्रवेश करेगा और 16 जुलाई 2026 की रात 11 बजकर 44 मिनट तक यहां विराजमान रहेगा। इसके बाद सूर्य देव चंद्र की राशि कर्क में प्रवेश कर जायेंगे।
सूर्य के गोचर से 4 राशियों को मिलेगी बंपर तरक्की
- मेष राशि (Aries): मेष राशि वालों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में गोचर शानदार साबित होगा। 15 जून से आपकी किस्मत चमक जाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा। नौकरी और बिजनेस में बंपर तरक्की मिलने के योग हैं। बिजनेस में अटका हुआ काम पूरा होगा। आपके साहस में वृद्धि होगी। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको बड़ा ऑफर मिल सकता है।
- मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन किस्मत चमकाने वाला साबित होगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। बिजनेस में बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी।
- सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर फलदायी साबित होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं।
- कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन करियर के लिहाज से शानदार साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में भी प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर जातकों के लिए समय अच्छा है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा।
सूर्य को मजबूत करने के सरल उपाय
अगर आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो उसके लिए सुबह जल्दी उठकर तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें और साथ ही ओम सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत हो जाएगा। इसके अलावा रविवार के दिन किसी जरूरतमंद को गेहूं या तांबे की वस्तु का दान करें। इससे भी सूर्य को बल मिलता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
Khabar Monkey












