CrimeViral

पहले नशे वाला दूध पिलाता था, फिर लड़कियों को फुसालकर ‘IIT बाबा’ बनाता था शारीरिक संबंध; वीडियो ने खोला पोल

पहले नशे वाला दूध पिलाता था, फिर लड़कियों को फुसालकर ‘IIT बाबा’ बनाता था शारीरिक संबंध; वीडियो ने खोला पोल
पहले नशे वाला दूध पिलाता था, फिर लड़कियों को फुसालकर ‘IIT बाबा’ बनाता था शारीरिक संबंध; वीडियो ने खोला पोल

मथुरा के गोवर्धन से गिरफ्तार IIT रुड़की से इंजीनियर बने अभिषेक मिश्रा के घिनौने करतूत की नई-नई पोल खुलती ही जा रही है. वह आध्यात्मिक गुरु होने का ढोंग करके, युवतियों का यौन शोषण करता था.

और उनके वीडियोज और फोटोज की तस्वीरें और वीडियो का इस्तेमाल करके उन्हें और उनके परिवारों को ब्लैकमेल करता था. पुलिस का दावा है कि वह ऑनलाइन गीता प्रवचन के जरिए युवतियों का विश्वास जीतकर उन्हें अपने प्रभाव में लेता था.

आईआईटी से इंजीनयरिंग करने के बाद बना बाबा

ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाला अभिषेक मिश्रा ने 2017-21 बैच में आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी. हालांकि, कोर्स पूरा करने के बाद उसने अपना करियर छोड़ दिया और स्वयंभू धर्मगुरु बनने का रास्ता चुन लिया. ‘IIT बाबा’ ने प्रारंभ में मथुरा के राधा कुंड में एक किराए के मकान में अपना अड्डा बनाया. उसने आदिकर्ता नारायण दास के नाम से धार्मिक प्रचार कार्य शुरू किया और बाद में उसी इलाके में एक घर खरीदकर उसे आश्रम में बदल दिया.

यूट्यूब चैनल बनाकर हुआ प्रसिद्ध

अभिषेक मिश्रा लगभग चार वर्षों से मथुरा के राधाकुंज क्षेत्र में रह रहा था. और खुद को कथावाचक या धार्मिक कथाकार के रूप में पेश करता था. अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए, उसने राधा कृपा अमृता नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते था, जिसके माध्यम से वे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रवचन प्रसारित करते था. इसके अलावा, उसने अपना छद्म नाम से लिंक्डइन पर एक प्रोफाइल बना था. पुलिस के अनुसार, उसने इन प्लेटफार्मों का इस्तेमाल न केवल फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किया, बल्कि युवा महिलाओं, विशेष रूप से इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाली महिलाओं की पहचान करने और उन्हें निशाना बनाने के लिए भी किया.

नशीले पदार्थ देकर बनाता था संबंध

पुलिस का आरोप है कि बाबा ऑनलाइन के माध्यम से महिलाओं से संपर्क स्थापित करता था और फिर धीरे-धीरे उन्हें अपने परिवारों से संबंध तोड़ने और उसके साथ रहने के लिए राजी कर लेता था. पुलिस का कहना है कि जब महिलाएं उसके प्रभाव में आ जाती थीं, तो वह प्रेम विवाह का प्रस्ताव रखता था. वह इसका इस्तेमाल शोषण के बहाने करता था. यह भी आरोप है कि वह पीड़ितों को प्रसाद के बहाने नशीले पदार्थों से मिला दूध पिलाता था और फिर उनका यौन उत्पीड़न करता था और इन कृत्यों को रिकॉर्ड करता था. कुछ आपत्तिजनक वीडियोज और फोटोज मिले हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है.

Leave a Reply