HealthViral

Heatwave: भीषण गर्मी में खुद को युवा कैसे रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचने के लिए अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

Heatwave: भीषण गर्मी में खुद को युवा कैसे रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचने के लिए अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

Healthy Summer Lifestyle: देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है। बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में युवाओं को विशेष रूप से सतर्क रहने और अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

Khabar Monkey

Heatwave: भीषण गर्मी में खुद को युवा कैसे रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचने के लिए अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
Heatwave: भीषण गर्मी में खुद को युवा कैसे रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचने के लिए अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने हीटवेव से बचाव के लिए युवाओं को खासकर क्योंकि व्यस्त दिनचर्या और आउटडोर गतिविधियों के कारण वे इस गर्मी में सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुझाव दिए हैं, जिनका पालन करके गर्मी से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।

  • खुद को हाइड्रेटेड रखना

एनएचएम के अनुसार,सबसे महत्वपूर्ण है रखना है। बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ जरूर रखें और छोटे-छोटे घूंट लेकर बार-बार पानी पीते रहें। सादे पानी के अलावा नींबू पानी, नारियल पानी या ताजे फलों के जूस का भी सेवन करें। एनर्जी ड्रिंक्स से बचें क्योंकि वे शरीर को और भी डिहाइड्रेट कर सकते हैं।

  • सिर और चेहरे को अच्छी तरह ढकें

धूप में निकलते समय सिर और चेहरे को अच्छी तरह ढकें। कपड़े का स्कार्फ, टोपी या छाता इस्तेमाल करें। आंखों की सुरक्षा के लिए यूवी प्रोटेक्शन वाला चश्मा जरूर पहनें। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप में अनावश्यक आउटडोर एक्टिविटी जैसे खेलकूद, दौड़ना या लंबी यात्रा से बचें। अगर बाहर जाना बहुत जरूरी हो तो हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें जो पसीने को सोख सके।

  • हीटवेव के मुख्य लक्षण

शरीर के संकेतों पर नजर रखें। अगर चक्कर आना, ज्यादा थकान, उल्टी जैसा महसूस होना, सिरदर्द या पसीना न आना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत ठंडी जगह पर आराम करें और डॉक्टर से संपर्क करें। लू लगने पर खुद को नजरअंदाज न करें।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, युवाओं को चाहिए कि वे दिन की शुरुआत हल्के व्यायाम से करें लेकिन उसे भी सुबह के ठंडे समय में सीमित रखें। रात को अच्छी नींद लें और पौष्टिक भोजन करें जिसमें ज्यादा पानी वाली चीजें जैसे खरबूजा, खीरा, तरबूज शामिल हों।

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply