Best Kitchen Direction: हिन्दू धर्म में पूजा रुम के बाद रसोई को सबसे पवित्र स्थान बताया गया है क्योंकि पोषण और अन्य की देवी मां अन्नपूर्णा यहीं निवास करती हैं। रसोई वह जगह है जहां रोजाना खाना बनता है। वास्तु शास्त्र में किचन को बनवाने के लिए शुभ दिशा के बारे में बताया गया है।

वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, यदि किचन में वास्तु दोष होगा तो कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो जाती हैं, जो आपकी सेहत और धन दोनों की ही प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते है घर की किस दिशा में रसोई घर बनवाना शुभ होता है?
घर की किस दिशा में रसोई घर बनवाना शुभ होता है?
-
दक्षिण पूर्व दिशा शुभ
वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि, को बनवाने के लिए दक्षिण पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि, रसोई घर दक्षिण पूर्व दिशा होने से घर में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है। साथ ही परिवार के सदस्यों से वास्तु दोष का दूर रहता है। इसके अलावा सदैव अन्न के भंडार भरे रहते हैं और मां अन्नपूर्णा का वास होता है।
-
किस दिशा में स्लैब होना फलदायी
इसके अलावा, रसोई घर होने के अलावा किचन में स्लैब का सही दिशा में होना भी फलदायी बताया होता है। स्लैब दक्षिण या पश्चिम दिशा में होनी चाहिए। इसका प्रयोग बर्तन और आदि सामान रखने के लिए किया जाता है।
Khabar Monkey
–
रसोई घर में किन बातों का रखें विशेष ध्यान
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में खिड़की पूर्व दिशा में होनी चाहिए।
- रसोई घर में पीला रंग और हल्का लाल रंग का पेंट करवाना चाहिए।
- माना जाता है कि इन रंग को अग्नि देव से जोड़कर देखा जाता है।
- एक बात का विशेष ध्यान रखें कि किचन में भूलकर भी काले रंग का पेंट नहीं करवाना चाहिए, क्योंकि काला रंग अशुभता को दर्शाता है।
- अगर किसी वजह से किचन शुभ दिशा में नहीं बना है, तो ऐसे में किचन में तुलसी का पौधा रखें।
- मान्यता है कि रसोई घर में तुलसी का पौधा रखने से सभी तरह के दोष खत्म होते हैं, क्योंकि इस पौधे में धन की देवी मां का वास माना जाता है और तुलसी माता की विधिपूर्वक पूजा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं।












