SportsViral

विराट कोहली हो गए बाहर, रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संदेह, अफगानिस्तान सीरीज का मजा किरकिरा

विराट कोहली हो गए बाहर, रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संदेह, अफगानिस्तान सीरीज का मजा किरकिरा

विराट कोहली अब आपको जल्द खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। फैंस इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्हें मैदान पर देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही वे बाहर हो गए हैं। इस बीच रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या खेलेंगे कि नहीं, इसको लेकर भी अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। उनको लेकर बीसीसीआई ने पहले ही शर्त लगा रखी है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर से पर्दा हट जाएगा। 

Khabar Monkey

विराट कोहली हो गए बाहर, रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संदेह, अफगानिस्तान सीरीज का मजा किरकिरा
विराट कोहली हो गए बाहर, रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संदेह, अफगानिस्तान सीरीज का मजा किरकिरा

हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो गए कोहली

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज से विराट कोहली बाहर हो गए हैं। पता चला है कि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। अगर आपने आईपीएल का फाइनल देखा हो तो याद होगा कि जब कोहली ​बैटिंग कर रहे थे, तब बीच में कुछ वक्त के लिए वे दौड़ने में दिक्कत महसूस कर रहे थे, इसके बाद भी वे खेलते रहे और अपनी टीम को जीत दिलाने में भी कामयाब रहे। तब ऐसा नहीं लग रहा था कि कोहली की इंजरी इतनी गहरी होगी कि वे पूरी सीरीज से बाहर हो जाएंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा, वहीं वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होना है। 

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का खेलना फिटनेस के अधीन

इसके बाद अब आगे चलें तो रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को लेकर अपडेट का इंतजार किया जा रहा है। बीसीसीआई की ओर से जब वनडे सीरीज का ऐलान किया गया था, तब उसमें रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का नाम तो शामिल किया गया, लेकिन उनके आगे स्टार लगा दिया गया था। नीचे बीसीसीआई ने साफ लिखा था कि फिटनेस क्लियरेंस के अधीन। यानी अगर ये दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से फिट होंगे, तभी खेल पाएंगे। रोहित शर्मा का तो पता नहीं, लेकिन हा​र्दिक पांड्या जरूर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं, जहां वे तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही हार्दिक अपनी​ फिटनेस हासिल कर लेंगे। 

कोहली और रोहित अब केवल वनडे इंटरनेशनल मैच ही खेलते हैं

विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से तो पहले ही रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं और उससे भी पहले वे टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट में ये दोनों केवल वनडे ही खेलते हैं। अब कोहली तो बाहर हो गए हैं और रोहित को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। यानी अफगानिस्तान सीरीज का मजा सीरीज शुरू होने से पहले ही किरकिरा हो गया है। जो बज इस सीरीज को लेकर बना था, वो कहीं ना कहीं थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply