EntertainmentViral

होम्योपैथी को सपोर्ट करना Anushka Sharma को पड़ा भारी, लोगों ने लगा दी क्लास

होम्योपैथी को सपोर्ट करना Anushka Sharma को पड़ा भारी, लोगों ने लगा दी क्लास

Anushka Sharma Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों चर्चा में हुई हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा अपने पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ प्रेमानंद महाराज जी के दरबार पहुंची थीं। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच अनुष्का शर्मा का एक और पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्ट की वजह से अनुष्का को लोग ट्रोल कर रहे हैं।

Khabar Monkey

होम्योपैथी को सपोर्ट करना Anushka Sharma को पड़ा भारी, लोगों ने लगा दी क्लास
होम्योपैथी को सपोर्ट करना Anushka Sharma को पड़ा भारी, लोगों ने लगा दी क्लास

ट्रोल हो रही हैं अनुष्का शर्मा
होम्योपैथी को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है। कई डॉक्टर ये मानते हैं कि इसके असर के पक्ष में मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं हालांकि, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा होम्योपैथी पर भरोसा करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर मशहूर होम्योपैथिक डॉक्टर राजन सांकरण की तारीफ करते हुए कहा कि होम्योपैथी ने उनकी जिंदगी में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने लिखा कि स्वास्थ्य और बेहतर लाइफ स्टाइल को समझने में डॉक्टर राजन सांकरण का बड़ा योगदान रहा है।

काफी एक्टिव रहती हैं अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने कहा कि एक पॉपुलर और पढ़ी-लिखी पब्लिक फिगर होने के नाते उन्हें होम्योपैथी का समर्थन नहीं करना चाहिए, जिसके प्रभाव को लेकर वैज्ञानिक समुदाय में सवाल उठाए जाते हैं। कई लोगों ने यह भी कहा कि गंभीर बीमारियों के समय लोग आखिरकार अस्पताल का ही सहारा लेते हैं। वहीं दूसरी ओर, कुछ लोगों ने अनुष्का का सपोर्ट भी किया। उनका कहना था कि अनुष्का ने सिर्फ अपना अनुभव शेयर किया है, किसी तरह का प्रमोशन नहीं किया। बताते चलें कि अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अनुष्का शर्मा हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है।

Leave a Reply