HealthViral

पीरियड्स के दर्द में Pain Killer लेना सही या गलत? जानें क्या कहती हैं एक्सपर्ट

पीरियड्स के दर्द में Pain Killer लेना सही या गलत? जानें क्या कहती हैं एक्सपर्ट

मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान पेट दर्द, कमर दर्द और पैर में दर्द होना आम बात हो गई है. कुछ महिलाओं को हल्का दर्द होता है. लेकिन कुछ महिलाओं को ये दर्द काफी ज्यादा होता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस दर्द और क्रैम्प्स को कम करने के लिए दवाई ली जा सकती है? वैसे तो अब तक यही बताया गया है कि पीरियड्स पेन में दवाई नहीं खानी चाहिए. लेकिन ये सच नहीं है. जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी की डॉक्टर तान्या नरेंद्र जो एक सेक्शुअल हेल्थ डॉक्टर है. बताती हैं कि पीरियड्स में दर्द की दवाई न लेना सिर्फ एक मिथक है.

पीरियड्स के दर्द में Pain Killer लेना सही या गलत? जानें क्या कहती हैं एक्सपर्ट
पीरियड्स के दर्द में Pain Killer लेना सही या गलत? जानें क्या कहती हैं एक्सपर्ट

इस बारे में आज भी कम ही महिलाएं जानती हैं कि पीरियड्स पेन को बर्दाश्त करना जरूरी नहीं है. इसके लिए आप दर्द की दवाई के साथ ही कई और तरीके अपना सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि पीरियड्स में दर्द की दवाई कब लेनी चाहिए और क्रैम्प्स से राहत पाने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं.

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

डॉ. तान्या नरेंद्र बताती हैं कि यूट्रस के अंदर जो स्किन बनती है. हर महीने आपकी बॉडी इसे शेडऑफ कर देती है यानी निकाल देती है. एंडोमेट्रियम नई इसलिए बनाई जाती है कि अगर आप प्रेग्नेंट हो रही हैं तो शुरुआत के दिनों में बेबी को नरिश करने के लिए ये काम आती है. पीरियड्स का खून गंदा खून भी नहीं होता है. क्योंकि यूट्रस का ओपनिंग काफी छोटा है. ऐसे में वहां से स्किन यानी एंडोमेट्रियम निकलना मुश्किल हो जाता है. इस वजह से बॉडी ने एक केमिकल बनाया है. इस केमिकल को प्रोस्टाग्लैंडिन कहा जाता है, जो आपके यूट्रस को पूरी तरह से निचोड़ देता है. इसी वजह से पीरियड्स पैन होता है. ऐसे में इस दर्द को कम करने का तरीका है कि आप पेन किलर खाएं. पेन किलर इन प्रोस्टाग्लैंडिन लेवल को कम कर देता है जिससे दर्द से राहत मिलती है.

पेन किलर से जुड़ी गलतफहमियां

आमतौर पर महिलाएं पेन किलर का इस्तेमाल इसलिए नहीं करती हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि ये यूट्रस को सुखा देगा, ये यूट्रस को टॉक्सिक बना देगा. या आपकी फ्यूचर फर्टिलिटी को कम कर देगा. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए पेन किलर लेना किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं होता है. आप अपने पीरियड्स पेन को दवाई लेकर कम कर सकती हैं. लेकिन हां, अगर दर्द पेन किलर के बाद भी नहीं जा रहा है तो डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है.

Khabar Monkey

पीरियड्स क्रैम्प्स को कम करने के तरीके

एक्सपर्ट बताती हैं कि पेन किलर के अलावा आप डार्क चॉकलेट भी खा सकती हैं. ये भी काफी हद तक क्रैम्प्स को कम करने में मदद करती है. इसके अलावा कुछ योगासन भी हैं, जिससे क्रैम्प्स और दर्द से राहत मिलती है. वहीं हॉट वॉटर बैग के साथ भी आप अपने पीरियड्स क्रैम्प्स को कम कर सकती हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply