EntertainmentViral

‘चार दिन नहीं देखा बेटे का चेहरा’, विक्की कौशल ने साझा किया पिता बनने का अनुभव, ट्रोल होने के बाद वाइफ जोक पर दी सफाई

‘चार दिन नहीं देखा बेटे का चेहरा’, विक्की कौशल ने साझा किया पिता बनने का अनुभव, ट्रोल होने के बाद वाइफ जोक पर दी सफाई

बॉलीवुड एक्टर को कम्प्लीट फैमिली मैन कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। उसके पीछे वजह है उनका अपनी पत्नी और फैमिली के प्रति हमेशा प्यार दिखाना और खड़े रहना। वो कोई मौका नहीं छोड़ते हैं कैटरीना की तारीफ करने का और उन्हें सबसे बेस्ट बताने का। अब ऐसे ही एक्टर ने अपने पिता बनने से जुड़े एक किस्से को सभी के साथ साझा किया।

‘चार दिन नहीं देखा बेटे का चेहरा’, विक्की कौशल ने साझा किया पिता बनने का अनुभव, ट्रोल होने के बाद वाइफ जोक पर दी सफाई
‘चार दिन नहीं देखा बेटे का चेहरा’, विक्की कौशल ने साझा किया पिता बनने का अनुभव, ट्रोल होने के बाद वाइफ जोक पर दी सफाई

साथ ही एक ‘वाइफ जोक’ की वजह से ट्रोल होने पर काफी समय बाद उस पर रिएक्शन भी दिया। पिछले साल सितंबर में कपल माता पिता बने थे और उन्होंने अपने बेटे का नाम विहान रखा था। एक्टर ने बताया कि जब उनके बेटे का जन्म हुआ तो वह 4 दिनों तक उनके पास नहीं थें।

विक्की ने साझा किया पिता बनने का अनुभव

एक बातचीत के दौरान अपने पिता बनने के बाद के अनुभव का एक किस्सा शेयर करते हुए एक्टर ने बताया कि ‘मेरा बेटा विहान बस पैदा ही हुआ था। मगर उनके ठीक बाद मुझे 250 किमी दूर महाराष्ट्र के वाई में शूटिंग के लिए जाना पड़। उस दौरान मैं चार दिनों तक अपने बेटे से दूर रहा। मेरा दिल बैठ गया था वो मेरे लिए बहुत मुश्किल था।’

अपनी बात पूरा करते हुए एक्टर ने ये भी बताया कि ‘पिता बनना मेरे लिए एक नया अनुभव है, रोज एक नई भावना जागृत होती हा। अब समझ आ रहा है जब दूसरे कहते थे, यार बच्चा कितनी जल्दी बड़ा हो रहा है। ये सब खुद पिता बनने के बाद मैं यह सब महसूस कर पा रहा हूं।’


‘वाइफ जोक’ पर दी सफाई

विक्की कौशल को एक ‘वाइफ जोक’ के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा था। अब एक्टर ने द नोड मैगजीन के साथ बातचीत में इस पर जवाब देते हुए कहा कि ये जरूरी नहीं कि अगर आप पब्लिक फिगर है तो आपको हर समय परफेक्ट होना है। कभी कभी आलोचना होना भी ठीक है। ऐसा कोई अभिनेता नहीं है जिसे पॉपुलैरिटी मिली हो और उसे उसका नकारात्मक पहलू न झेलना पड़ा हो।

Khabar Monkey

बता दें कि विक्की कौशल का जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें एक्टर वहां मौजूद लोगों से पूछते हैं- ‘हाउज द जोश?। इस बात पर लोगों ने जवाब दिया था ‘हाई सर।’ फिर विक्की ने मजाकिया अंदाज में कहा ‘मैंने देखा है कि बैचलर्स का जोश हमेशा हाई रहता है। हम शादीशुदा लोगों का जोश साल दर साल कम होता रहता है। सोशल मीडिया पर लोगों को यह जोक पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया था।

Leave a Reply