बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के लिए काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पांस देखने मिल रहा है। यह फिल्म 26/11 हमले पर आधारित है। हाल ही में इस फिल्म के इवेंट पर कंगना रनौत समेत फिल्म की पूरी कास्ट पहुंची। मुंबई में हुए 26/11 हमले के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब वह हमला हुआ तो वो क्या कर रहीं थीं। कंगना कहती है कि पार्टी कर रहीं थीं और फिल्ममेकर महेश भट्ट ने उन्हें इस बात की जानकारी दी। चलिए बताते है पूरी खबर

–
26/11 हमले के दौरान कंगना पार्टी कर रहीं थीं
कंगना रनौत ने अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर लॉन्च पर बताया कि 26/11 हमले के दौरान वह शहाना गोस्वामी के घर पार्टी कर रहीं थीं। वो वहां अकेली नहीं थीं वहां और भी काफी लोग थे जिनमें से एक फिल्ममेकर महेश भट्ट भी थे। एक्ट्रेस अपने उन दिनों को याद करते हुए कहती है कि मैं उस समय महेश भट्ट के साथ काम कर रही थी और फिल्म्स में स्ट्रगलर थी। शहाना गोस्वामी के यारी रोड वाले घर पर हम लोग पार्टी कर रहे थें। हम नाच रहे थे हमें कुछ नहीं पता था।
–
महेश भट्ट ने दी हमले की खबर
तभी पार्टी के दौरान महेश भट्ट अंदर आए और टीवी चलाने को बोले। महेश जी ने बताया कि मुंबई में आतंकी हमला हुआ है। उसी दौरान वहां मौजूद सभी लोगों को हमले की खबर मिली। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि सिचुएशन काफी गंभीर हो गई थी। सब ये चर्चा करने लगे कि सभी को घर जाना चाहिए या नहीं। तब महेश भट्ट ने वहां सभी को रुकने के लिए। इसके बाद करीब 20 से 25 लोग शहाना गोस्वामी के घर पर ही रुके रहे।
Khabar Monkey
26/11 हमले पर आधारित सीरीज
बता दें कि साल 2008 में 26 नवंबर को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था, जिसे 26/11 के नाम से जाना जाता है। इस हमले पर कई सीरीज बन चुकीं हैं। हमले के हर पहलु के नजरिए से बॉलीवुड में फिल्में और सीरीज मौजूद है। ‘होटल मुंबई’, ‘स्टेट ऑफ सीज 26/11’ और ‘मुंबई डायरीज 26/11’ इसी हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
ऐसी ही अब कंगना रनौत भी ऐसी ही एक फिल्म लेकर आ रहीं हैं जिनमें वह नर्स की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का डायरेक्शन मनोज तापड़िया ने किया है। फिल्म में कंगना के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












