बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के लिए काफी तारीफें बटोर रहीं है। रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में उनकी मां के किरदार में उन्हें देखा गया था। फिल्म में उन्होंने इस किरदार को काफी अच्छे से कैरी किया था। फिल्म में खुद से 10 साल छोटे एक्टर की मां की भुमिका निभाने पर भाग्यश्री ने अब अपना रिएक्शन दिया है।

साथ ही उन्होंने इस रोल को क्यों हां किया, इस पर भी चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि उन्हें जानबूझकर उम्र से बड़ा दिखाया गया है। एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा, चलिए बताते है।
–
‘राजा शिवाजी’ के लिए क्यों हां की
रितेश देशमुख की फिल्म ‘‘ में भाग्यश्री ने राजमाता जीजाबाई का किरदार निभाया था जिसके लिए उन्हें अभी भी काफी तारीफें मिली रही है। उन्होंने यह फिल्म क्यों अपनाई, इस रोल के लिए हामी क्यों भरी, इस पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया है। जूम के साथ इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया कि उन्हें राजा शिवाजी में ज्यादा उम्र का दिखाना पड़ा था। उन्हें सिर्फ 10 साल छोटे रितेश की मां के राल से कोई भी दिक्कत नहीं थी।
भाग्यश्री का जीजाबाई किरदार पर बयान
एक्ट्रेस ने कहा- जब भी आपको ऐसा कोई रोल निभाने का मौका मिलता है जिसके बारे में आपने बचपन में ढेरों कहानियां सुनी हों, तो उसे मना करने का कोई सवाल पैदा ही नहीं होता। इसके अलावा राजमाता जीजाबाई एक युवा मां थी। असल में संतोष सिवन सर ने मुझे फोन किया और कहा कि ‘माफ करना, मुझे कैमरे की मदद से तुम्हें थोड़ा ज्यादा उम्र का दिखाना पड़ा, फिर भी तुम जवान दिख रही हो।’
–
भाग्याश्री आगे कहती है कि ‘यह एक ऐसी तारीफ है जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगी और हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगी। आखिरकार वह जाने माने सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन है। उनका यह बोलना काफी मायने रखता है।’
Khabar Monkey
शादी के बाद बना ली थी फिल्मी जगत से दूरी
57 साल की हो चुकी एक्ट्रेस भाग्यश्री ने 90 के दशक में सलमान खान के साथ फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि बाद में हिमालय शिवदसानी के साथ शादी करके एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। हाल ही में उन्होंने दोबारा वापसी की और ‘कैद में बुलबुल’, ‘त्यागी’, ‘पायल’, ‘घर आया मेरा परदेसी’, ‘ओमकाराम’ और कई मराठी फिल्मों में काम किया। बात करें फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की तो फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था। फिल्म में रितेश देशमुख, भाग्यश्री, जेनेलिया डिसुजा देशमुख, संजय दत्त, विद्या बालन और सलमान खान नजर आए थे।





