EntertainmentViral

‘एक्टिंग छोड़ना चाहता हूं’, मनोज बाजपेयी ने कही अपने मन की बात, बताया क्यों आता है इंडस्ट्री छोड़ने का ख्याल

‘एक्टिंग छोड़ना चाहता हूं’, मनोज बाजपेयी ने कही अपने मन की बात, बताया क्यों आता है इंडस्ट्री छोड़ने का ख्याल

बॉलीवुड एक्टर इस समय अपनी फिल्म ‘गवर्नर-द साइलेंट सेवियर’ के लिए काफी चर्चा में हैं। एक्टर अपने शानदार अभिनय के लिए बॉलीवुड में जाने जाते है। ओटीटी की दुनिया में एक्टर का शानदार दबदबा देखा जाता है। अब हाल ही में मनोज बाजपेयी यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के शो में नजर आए, जहां उन्होंने काफी हैरान कर देने वाले खुलासे किए। एक्टर का कहना है कि वह पिछले दस साल से एक्टिंग छोड़ने का मन बना रहें हैं। चलिए बताते है मनोज बाजपेयी ने ऐसा क्यों कहा

‘एक्टिंग छोड़ना चाहता हूं’, मनोज बाजपेयी ने कही अपने मन की बात, बताया क्यों आता है इंडस्ट्री छोड़ने का ख्याल
‘एक्टिंग छोड़ना चाहता हूं’, मनोज बाजपेयी ने कही अपने मन की बात, बताया क्यों आता है इंडस्ट्री छोड़ने का ख्याल

मनोज बाजपेयी छोड़ना चाहते है एक्टिंग

के पॉडकास्ट में मनोज बाजपेयी ने काफी बातों पर बात की। एक्टर ने अपने फिल्मी सफर के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके मन में कई बार एक्टिंग छोड़ने का ख्याल आता है लेकिन बार बार किसी ना किसी रोल की वजह से मैं वापस आ जाता हूं। एक्टर ने कहा, ‘यार सच बताऊं तो पिछले 10 साल से बीच बीच में मन करता है कि मैं एक्टिंग छोड़ दूं। लेकिन फिर कोई रोल आ जाता है और मैं चला जाता हूं। मैं एक्टिंग को मजबूरी में नहीं करना चाहता। मुझे ये नहीं सोचना कि मुझे घर पर दाल रोटी लेकर जानी है।’

Khabar Monkey

मनोज बाजपेयी ने अपनी बात पूरा करते हुए कहा कि ‘मुझे एक्टिंग करनी है अगर कोई रोल है और उसको निभाने में बड़ा मजा आएगा तो मुझे वह करना है। मेरा कॉमिर्शियल फिल्म करने का मन कर रहा है, नॉनसेंस कॉमेडी करने का मन करता है। थोड़ा गानों पर नाचो, घर से कोई तैयारी करके नहीं आना। हल्के मूड से आओ और सेट पर अच्छा समय बिताओ।’ मनोज बाजपेयी को अक्सर गंभीर रोल में देखा जाता है। इस वजह से दर्शकों के मन में भी उनकी वैसी ही छवि बन गई है। उन्हें भी हल्के फुल्के रोल करने का मन करता है लेकिन वह कर नहीं पाते।

परिवार के साथ समय ना बिता पाने का दुख

रणवीर के साथ बात करते हुए मनोज बाजपेयी अपने परिवार के साथ समय ना बिता पाने की दुख पर भी बात करते है। एक्टर को इस बात पर काफी दुख है कि वह अपने माता पिता के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए। एक्टर ने कहा कि ‘अब लगता है कि काश अपने माता पिता के साथ थोड़ा और वक्त मिल जाता। मुझे लगता है कि अब मेरी बॉडी के सेल पुराने हो रहे है। जब सीढ़ी चढ़ो या उतरो तब इसका एहसास होता है। एक्टर का मानना है कि एक दिन सभी को जाना है इसमें सोचना क्या, बल्कि इस हकीकत से सभी को वाकिफ होना चाहिए।’

गवर्नर-द साइलेंट सेवियर

बात करें मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘गवर्नर- द साइलेंट सेवियर’ की, तो यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म एक आर्थिक-राजनीतिक थ्रिलर है जिसमें मनोज बाजपेयी भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर एस. वेंकटरामनन से प्रेरित ‘ए. रामनन’ नाम के एक नौकरशाह के किरदार में नजर आएंगे।

Leave a Reply