BusinessViral

डेटा सेंटर बूम से आई कमाई की बहार, इन शेयरों ने दिया 5 गुना तक रिटर्न

डेटा सेंटर बूम से आई कमाई की बहार, इन शेयरों ने दिया 5 गुना तक रिटर्न

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं की बढ़ती मांग के बीच भारत का डेटा सेंटर उद्योग तेज़ी से विस्तार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज फर्म नोमुरा की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की डेटा सेंटर क्षमता 2019 में करीब 350 मेगावाट से बढ़कर 2025 में 1.5-1.6 गीगावाट तक पहुंच गई है. यह लगभग 29% की सालाना वृद्धि दर को दर्शाता है, जो वैश्विक औसत 20% से कहीं अधिक है.

डेटा सेंटर बूम से आई कमाई की बहार, इन शेयरों ने दिया 5 गुना तक रिटर्न
डेटा सेंटर बूम से आई कमाई की बहार, इन शेयरों ने दिया 5 गुना तक रिटर्न

डेटा सेंटर, क्लाउड कंप्यूटिंग और AI इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ते निवेश का असर शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है. इस थीम से जुड़ी कई कंपनियों के शेयरों ने 2026 में शानदार रिटर्न दिया है.

स्टरलाइट टेक और HFCL बने निवेशकों के पसंदीदा

डेटा सेंटर थीम में सबसे बड़ा उछाल स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर में देखने को मिला है. कंपनी का शेयर 2026 में करीब 488% चढ़ चुका है. अमेरिका की एक बड़ी हाइपरस्केलर कंपनी से 1 अरब डॉलर का ऑर्डर मिलने के बाद विश्लेषकों को इसमें आगे भी तेजी की उम्मीद है.

Khabar Monkey

वहीं, HFCL ने भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. कंपनी का शेयर इस साल करीब 170% उछला है. मार्च तिमाही में कंपनी का राजस्व और मुनाफा दोनों मजबूत रहे, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.

पावर और उपकरण कंपनियों को भी मिलेगा फायदा

नोमुरा का मानना है कि भारत में डेटा सेंटर निर्माण बढ़ने से पावर और इलेक्ट्रिकल उपकरण बनाने वाली कंपनियों को भी बड़ा लाभ मिलेग. ब्रोकरेज ने GE Vernova T&D India, CG Power, ABB India, Siemens India, Hitachi Energy India और Cummins India को इस क्षेत्र के प्रमुख लाभार्थियों में शामिल किया है.

विशेष रूप से CG Power को भारत और अमेरिका में बढ़ रहे डेटा सेंटर निवेश का सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है. कंपनी को हाल ही में अमेरिका के एक बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए ट्रांसफॉर्मर सप्लाई का बड़ा ऑर्डर मिला है.

केबल और AI हार्डवेयर कंपनियों पर भी नजर

Apar Industries को डेटा सेंटर केबल की बढ़ती मांग का फायदा मिल सकता है. कंपनी अमेरिका के कई बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स को पहले से ही केबल सप्लाई कर रही है और अपनी उत्पादन क्षमता भी बढ़ा रही है.

वहीं, Netweb Technologies जैसे AI सर्वर और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग समाधान देने वाले खिलाड़ियों को भी AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च का लाभ मिल रहा है. कंपनी का शेयर पिछले एक साल में 147% तक चढ़ चुका है.

अभी बाकी है ग्रोथ की कहानी

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में AI और डेटा सेंटर उद्योग अभी शुरुआती चरण में है. आने वाले वर्षों में डेटा स्टोरेज, क्लाउड सेवाओं और AI एप्लिकेशन की मांग तेजी से बढ़ने की संभावना है. ऐसे में पावर, उपकरण, केबल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई कंपनियां इस विकास यात्रा की बड़ी लाभार्थी बन सकती हैं. हालांकि निवेशकों को ऊंचे मूल्यांकन और बाजार जोखिमों को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर निवेश करना चाहिए.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply