EntertainmentViral

सलमान खान ने भेजा फिल्म ‘काला हिरण’ के निर्माताओं को नोटिस, वकील बोले- नहीं माने तो होगी कानूनी कार्यवाही

सलमान खान ने भेजा फिल्म ‘काला हिरण’ के निर्माताओं को नोटिस, वकील बोले- नहीं माने तो होगी कानूनी कार्यवाही

कुछ दिनों पहले ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ नाम की एक फिल्म का पोस्टर जारी किया गया, जिसका टीजर 20 जून को रिलीज होने वाला है। अब सलमान खान ने इसके मेकर्स को  लीगल नोटिस भेजा है। बता दें कि अभिनेता की तरफ से यह नोटिस ‘डीएसके लीगल’ फर्म ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को जारी किया है।

सलमान खान ने भेजा फिल्म ‘काला हिरण’ के निर्माताओं को नोटिस, वकील बोले- नहीं माने तो होगी कानूनी कार्यवाही
सलमान खान ने भेजा फिल्म ‘काला हिरण’ के निर्माताओं को नोटिस, वकील बोले- नहीं माने तो होगी कानूनी कार्यवाही

इस लीगल नोटिस में आरोप लगाया गया है कि यह फिल्‍म एक्टर के काला हिरण शिकार केस से प्रेरित है, जो अभिनेता की इमेज को नुकसान पंहुचा सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस मूवी की वजह से काला हिरण शिकार केस की कानूनी कार्यवाही में भी रुकावट डाल सकती है। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर यह मामला क्या है।

यह भी पढ़ें:

‘काला हिरण’ का पोस्टर किया गया था जारी

फिल्‍म ‘काला हिरण’ का निर्देशन भारत एस. श्रीनाते ने किया है और अमित जानी इसके निर्माता है। यह फिल्म अमित की ही कंपनी जानी फायरफॉक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी है। इसके पोस्टर में देखने को मिला कि एक किरदार हाथ में राइफल थामे और निशाना लगाते हुए नजर आया। दिलचस्‍प बात ये है कि इस किरदार ने अपने हाथ में सलमान खान जैसा ब्रेसलेट पहन रखा था।

पोस्टर में उसका अंदाज और लुक भी सलमान जैसा ही है। मेकर्स ने इस पोस्टर को जारी करते हुए कहा था कि यह फिल्‍म असल दुनिया की कानूनी लड़ाइयों और एक्शन पर आधारित एक सस्पेंस से भरी फिल्‍म है। इस पोस्टर को देखने के बाद सलमान खान की टीम ने 24 अप्रैल, 2026 को ही तीन पन्नो का यह कानूनी नोटिस जारी किया, जिसकी तस्वीर अमित जानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसे शेयर करते हुए अमित ने कैप्शन में लिखा, “लीगल नोटिस देकर काला हिरण मूवी से जुड़े लोगो को धमकाने लगे है सलमान खान, नोटिस का मकसद सिर्फ डराना है ताकि लोग ग्लैमर के सामने झुक जाये।”

Khabar Monkey

लीगल नोटिस में कही गई ये बात

अब बता दें कि लीगल नोटिस में फर्म की तरफ से कहा गया है कि मेकर्स एक सिनेमैटोग्राफिक फिल्म बना रहे हैं, जिसका संभावित टाइटल ‘काला हिरण’ है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म हमारे क्लाइंट से जुड़े तथाकथित ‘ब्लैक बक घटना’ से प्रेरित है या उसी पर आधारित है। इसके अलावा अक्षय पांडे कथित तौर पर दूसरे एक्टर्स से संपर्क कर रहे थे और फिल्म की कहानी का सारांश और किरदारों के स्केच जैसी सामग्री बांट रहे थे।

नोटिस में यह भी साफ तौर पर कहा गया कि सलमान खान ने अपने नाम, छवि या उनसे जुड़ी कथित घटनाओं के ऐसे किसी भी इस्तेमाल के लिए कोई इजाजत या सहमति नहीं दी है। फर्म की तरफ से जारी नोटिस में तर्क दिया गया कि ब्लैकबक केस अभी भी राजस्थान हाई कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में इस मामले पर आधारित फिल्म बनाना, न्याय प्रशासन में रुकावट डालने जैसा हो सकता है।

नोटिस में दावा किया गया कि इस केस का कोई भी सनसनीखेज चित्रण सलमान खान के खिलाफ पूर्वाग्रह पैदा कर सकता है और उनके निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार से समझौता होगा। नोटिस में आरोप लगाया गया कि फिल्म में झूठे और गुमराह करने वाले आरोप शामिल हैं, जो सलमान खान की इज्जत और पेशेवर हैसियत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह प्रोजेक्ट एक्टर की छवि पर विवाद खड़ा करने और लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहा है।  

DSK Legal ने मांग की है कि अक्षय पांडे और इस मामले से जुड़े सभी पक्ष फिल्म से जुड़ी डेवलपमेंट, प्रोडक्शन और पब्लिसिटी तुरंत रोक दें और बिना शर्त लिखित माफीनामा जारी करें। अगर 24 घंटे के अंदर इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो आरोपियों के ख‍िलाफ सिविल और क्रिमिनल कानूनी कार्यवाही शुरू की जा सकती है, जिसमें नुकसान और हर्जाने के दावे भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply