Viral

CBI जांच में बड़े खुलासे! SI कार में लेकर घूमता रहा फांसी का फंदा

CBI जांच में बड़े खुलासे! SI कार में लेकर घूमता रहा फांसी का फंदा

Bhopal News: भोपाल के चर्चित मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही ने जांच की दिशा ही मोड़ दी थी. सीबीआई (CBI) जांच के दौरान जब ये मामला खुला तो अफसर दंग रह गए. लोकल पुलिस की एक चूक चौंकाने वाली है. यही वजह है कि एक सब इंस्पेक्टर अब सीबीआई के रडार पर है.

Khabar Monkey

CBI जांच में बड़े खुलासे! SI कार में लेकर घूमता रहा फांसी का फंदा
CBI जांच में बड़े खुलासे! SI कार में लेकर घूमता रहा फांसी का फंदा

दरअसल, ट्विशा की मौत वाली रात यानी 12 मई 2026 को कटारा हिल्स थाने में सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा की नाइट ड्यूटी थी. सूत्रों के अनुसार, ट्विशा जिस लिगेचर बेल्ट (फांसी के फंदे) पर लटकी मिली थीं, वह इस केस का सबसे महत्वपूर्ण सबूत था. लेकिन, SI दिनेश शर्मा ने इस बेल्ट को पोस्टमार्टम के वक्त एम्स (AIIMS) अस्पताल में जमा नहीं कराया.

कार में था महत्वपूर्ण सबूत
हैरानी की बात ये कि वह इस सबूत को दो दिनों तक अपनी निजी कार में ही लेकर घूमते रहे. जब इस मामले को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा, तब कहीं जाकर दो दिन बाद आनन-फानन में इसे फोरेंसिक लैब भेजा गया.

परिजनों को हत्या का शक
बता दें कि समय पर लिगेचर बेल्ट की बरामदगी और उसे जमा न किए जाने पर ट्विशा के परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए थे. सबूत न मिलने पर उन्होंने हत्या का संदेह जताया था. पुलिस की इस कार्यप्रणाली से केस उलझ गया. अब खबर है कि इस घोर लापरवाही के लिए CBI सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है.

सैलरी का विवाद भी सामने आया
सूत्रों की मानें तो सीबीआई जांच में केवल पुलिस की लापरवाही ही नहीं, बल्कि वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत भी मिले हैं. ट्विशा जिस कंपनी में काम कर रही थी, वहां उसे पिछले 6-7 महीनों से सैलरी नहीं मिली थी. इसी बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ.

ट्विशा की कंपनी से पति का क्या कनेक्शन?
ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने उसी कंपनी में 7-8 लाख रुपये निवेश (Invest) किए थे. अब CBI इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि आखिर ट्विशा को सैलरी क्यों नहीं दी जा रही थी और क्या पति के निवेश का इससे कोई संबंध था? यह कंपनी भी अब CBI की जांच के घेरे में आ गई है.

Leave a Reply