रुहानिका धवन का ये सिंपल-सोबर और प्रिटी लुक है. उन्होंने वाइट और ब्लैक कॉम्बिनेशन पोल्का डॉट को-ऑर्ड सेट कैरी किया है. स्ट्रैपी टॉप के साथ स्ट्रेट लाइन स्कर्ट पेयर किया गया है जो परफेक्ट फिट देता है. नेचुरल मेकअप से लेकर सिंपल हेयर स्टाइल तक उनका ये लुक समर सीजन में डे आउट के लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है.
(Image:ruhaanikad/insta)

एथनिक वियर पसंद करती हैं तो रुहानिका का ये लुक समर डे आउट के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं. उन्होंने थ्रेड वर्क शॉर्ट फ्रॉक कुर्ती और साथ में मैचिंग प्लाजो कैरी किया है. पोल्की झुमके उनके एथनिक वियर को कंप्लीट करते हैं. इस तरह के सूट इस वक्त काफी पसंद भी किए जा रहे हैं और गर्मी के मौसम के हिसाब से लाइट वेट भी रहते हैं.
Khabar Monkey
अपनी गर्ल गैंग के साथ अगर आप कहीं डे आउट का प्लान कर रही हैं तो आप रुहानिका की तरह फ्लोरल प्रिंट वाली स्ट्रैपी शॉर्ट ड्रेस कैरी कर सकती हैं. उनकी ड्रेस में प्लीटेड डिटेलिंग है और हेमलाइन पर मैचिंग रफल दी गई है. इस लुक में भी रुहानिका ने अपना मेकअप, जूलरी मिनिमलिस्टिक ही रखे हैं.
रुहानिका का ये लुक भी सिंपल और एस्थेटिक है. उन्होंने ग्रीन कलर का फ्लोरल प्रिंट फ्रॉक सूट कैरी किया है जिसमें राउंड नेकलाइन दी गई है और बॉटम में रफल डिटेलिंग है. पिंक दुपट्टा के साथ खूबसूरत कंट्रास्ट क्रिएट हुआ है.
इस तरह का को-ऑर्ड सेट भी समर डे आउट के लिए परफेक्ट रहेगा. रुहानिका धवन ने ऑफ शोल्डर टॉप के साथ स्ट्रेट लाइन पैंट्स कैरी की है, साथ में साइड बैग उनके लुक को चिक टच देता है. नेचुरल ब्लश मेकअप और सिंपल हेयर स्टाइल उनके लुक को एफर्टलेस ब्यूटीफुल बनाते हैं.












