HealthViral

भूल नहीं पाएंगे स्वाद, ट्राई करें कटहल की दो स्वादिष्ट रेसिपी

भूल नहीं पाएंगे स्वाद, ट्राई करें कटहल की दो स्वादिष्ट रेसिपी

कई फल और सब्जियां होती हैं जो खासकर गर्मी के मौसम में मिलती हैं। इन्हीं में से एक कटहल भी है, जो गर्मी के मौसम में अधिक मिलता है। भारतीय घरों में कटहल का अचार से लेकर सब्जी तक बनाई जाती है। अगर इसे बेहतर तरीके से बनाया जाए तो यह काफी स्वादिष्ट होती है। कटहल सेहत के लिए भी लाभकारी है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने, शरीर को ऊर्जा देने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं।

Khabar Monkey

भूल नहीं पाएंगे स्वाद, ट्राई करें कटहल की दो स्वादिष्ट रेसिपी
भूल नहीं पाएंगे स्वाद, ट्राई करें कटहल की दो स्वादिष्ट रेसिपी

कटहल को लोग कच्चा और पका, दोनों तरह से खाना पसंद करते हैं। इस गर्मी के मौसम में आप कहटल से बनाई गई दो तरह की स्वादिष्ट सब्जियां ट्राई कर सकते हैं।

1- कटहल की मसालेदार भुजिया
आप घर पर आसानी से कटहल की मसालेदार भुजिया बना सकते हैं। इसका स्वाद कमाल का होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
2 कप कच्चा कटहल (उबालकर नरम किया हुआ)
1 प्याज पतले स्लाइस में कटा हुआ
2 टमाटर बारीक कटे हुए
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच तेल
थोड़ी सी धनिया

कटहल की मसालेदार भुजिया बनाने की विधि
एक पैन में तेल गर्म कर लें और इसमें प्याज को डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर एक मिनट तक पकाएं। अब टमाटर डालें और नरम होने तक पका लें। सभी मसाले मिलाएं और उबला हुआ कटहल डाल दें। 8-10 मिनट तक अच्छी तरह चलाते हुए भूनें, जब तक कटहल मसालों के साथ अच्छी तरह मिल न जाए। अब ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमागरम सर्व कर सकते हैं।

2- कटहल मिनी कटलेट
सामग्री

2 कप उबला हुआ कच्चा कटहल (कद्दूकस या मैश कर लें)
1 उबला हुआ आलू (मैश किया हुआ)
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
ब्रेड क्रम्ब्स (लपेटने के लिए)
तलने के लिए तेल

बनाने की विधि
एक बाउल में कटहल, आलू और सभी मसाले अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण से छोटे-छोटे कटलेट बना लें। हर कटलेट को ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें। पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। इसे आप पुदीने या टमाटर की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।


Leave a Reply