अहमदाबाद में 1 जून को हुई आईसीसी (ICC) बोर्ड की मीटिंग के बाद एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्रिकेट कनाडा (Cricket Canada) की सदस्यता को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। ICC का मानना है कि कनाडा क्रिकेट बोर्ड अपने नियमों और जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने में पूरी तरह नाकाम रहा, इसी वजह से बोर्ड ने ये फैसला लिया है। क्रिकेट कनाडा ने आईसीसी के उन जरूरी नियमों को तोड़ा है जो किसी भी देश को आईसीसी का मेंबर बने रहने के लिए मानने होते हैं।

कनाडा क्रिकेट टीम संदिग्ध गतिविधियों में रही है शामिल
ICC ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि कनाडा क्रिकेट बोर्ड को नियमों का गंभीर उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। बोर्ड ने साफ कहा कि कनाडा ने सिस्टम को साफ-सुथरा और निष्पक्ष रखने के अपने वादे को तोड़ा है और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा है। हालांकि, ICC ने अभी तक उल्लंघन के स्तर या इसके सटीक कारण का पूरी तरह खुलासा नहीं किया है। अब इस बड़े फैसले के बाद कनाडा की टीम अगले टी20 वर्ल्ड कप में खेल पाएगी या नहीं, इस पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
क्रिकेट कनाडा को मिला है अपने सिस्टम में सुधार करने का मौका
हालांकि इस मीटिंग में ICC ने ये साफ कर दिया है कि कनाडा की नेशनल क्रिकेट टीम आगे भी आईसीसी के सभी टूर्नामेंट्स और मैचों में खेलती रहेंगी। इसके अलावा, खिलाड़ियों के नुकसान को रोकने के लिए आईसीसी खुद एक खास सिस्टम के जरिए टीम की फंडिंग पर नजर बनाए रखेगी। साथ ही में ICC ने कनाडा बोर्ड को सुधार करने के लिए कुछ शर्तें दी हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद उनकी सदस्यता को दोबारा बहाल कर दिया जाएगा। अब देखना ये होगा कि उन्हें ICC की मेंबरशिप कब वापस मिलती है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ए का हिस्सा थी कनाडा क्रिकेट टीम
कनाडा क्रिकेट टीम ने इस साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लिया था। इस वर्ल्ड कप में उनकी टीम ग्रुप-ए का हिस्सा थी और वहां ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। ग्रुप स्टेज में टीम ने 4 मुकाबले खेले जिसमें से उन्हें एक में जीत मिली और दो में हार का सामना करना पड़ा। वहीं टीम इंडिया के खिलाफ उनका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
Khabar Monkey











