HealthViral

बर्तन धुलने वाले स्पंज को साफ करना चाहिए या नहीं, जानें तरीका और वजह

बर्तन धुलने वाले स्पंज को साफ करना चाहिए या नहीं, जानें तरीका और वजह

रसोई घर में सबसे अधिक उपयोग होने वाली चीजों में से एक स्पंज भी है, जिसका इस्तेमाल बर्तन धोने से लेकर स्लैब और गैस स्टोव तक साफ करने में करते हैं। यह बर्तन को चमकाने और जिद्दी दागों को आसानी से छुटाने में मदद करता है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने से कई बार स्पंज में बैक्टीरिया और किटाणू जमा हो जाते हैं, जो बर्तन साफ करते वक्त कई बार उसमें रह जाते हैं। इन बर्तनों में भोजन करने पर ये बैक्टीरिया और किटाणू शरीर के अंदर प्रवेश कर सकते हैं, जो हमारी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं।

बर्तन धुलने वाले स्पंज को साफ करना चाहिए या नहीं, जानें तरीका और वजह
बर्तन धुलने वाले स्पंज को साफ करना चाहिए या नहीं, जानें तरीका और वजह

ऐसे में स्पंज को भी साफ करना जरूरी होता है। काफी लोगों को लगता है कि स्पंज से बर्तन रगड़कर साफ करते हैं तो फिर ये गंदा कैसे होगा। लेकिन लंबे समय तक बर्तनों की चिकनाई, गंदे दाग व तेल मसाले मिलाकर इसे गंदा बनाते हैं। ऐसे में इसे समय-समय पर साफ करना जरूरी हो जाता है। यहां पर कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप गंदे स्पंज को आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं:

Khabar Monkey

स्पंज को साफ करने का तरीका
स्पंज को साफ करने का सबसे आसान तरीके है कि एक कटोरे में गर्म पानी लें और उसमें कुछ देर के लिए स्पंज को भिगोकर छोड़ दें। इससे इसके बैक्टीरिया और किटाणु कम हो जाते हैं।

इसके अलावा अगर आप स्पंज को डीप क्लिन करना चाहते हैं तो इसके लिए एक पैन या कटोरे में पनी गर्म कर लें और उसमें आधा कप सिरका और थोड़ा सा नमक मिला लें। अब स्पंज को इस घोल में रात भर के लिए भिगोकर छोड़ दें। सिरके में मौजूद एसिड बैक्टीरिया को मारने और स्पंज से आनी वाली गंध को दूर करने में मदद करता है। सुबह स्पंज को बहते पानी में अच्छी तरह से धो लें और फिर धूप में सुखा दें। धूप में इसमें बच गए किटाणु मर सकते हैं।

कब धुलना चाहिए और कब बदलें
अधिकतर लोग स्पंज का उपयोग महीनों तक करते हैं, लेकिन 2 से 3 हफ्ते बाद इसे बदल देना बेहतर माना जाता है। इस्तेमाल के बाद स्पंज को कभी भी साबुन या पानी में डूबा हुआ न छोड़ें। इसे हमेशा अच्छे से निचड़कर खुली हवा में रखें जिससे वह जल्दी सूखे। इसके अलावा हर 2-3 दिन में इसे साफ करते रहना चाहिए।

Leave a Reply