EntertainmentViral

‘वेंटिलेटर से हटा दिया गया है’, शोएब इब्राहिम ने दिया पिता का हेल्थ अपडेट, दीपिका कक्कड़ के ससुर की सेहत में हो रहा सुधार

‘वेंटिलेटर से हटा दिया गया है’, शोएब इब्राहिम ने दिया पिता का हेल्थ अपडेट, दीपिका कक्कड़ के ससुर की सेहत में हो रहा सुधार

अभिनेता शोएब इब्राहिम के पिता और अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ के ससुर को पिछले हफ्ते ब्रेन हेमरेज हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके कुछ दिन बाद शोएब ने अपने व्लॉग में बताया था कि उनके पिता इलाज पर कोई रिस्पॉन्स नहीं दे रहे थे। अब अभिनेता ने रविवार को फिर अपने यूट्यूब पर एक व्लॉग शेयर किया है। इस बार एक्टर ने जानकारी दी है कि उनके पिता के दिमाग से खून का थक्का हटाया गया और अब वह रिस्पॉन्स देने लगे हैं।

‘वेंटिलेटर से हटा दिया गया है’, शोएब इब्राहिम ने दिया पिता का हेल्थ अपडेट, दीपिका कक्कड़ के ससुर की सेहत में हो रहा सुधार
‘वेंटिलेटर से हटा दिया गया है’, शोएब इब्राहिम ने दिया पिता का हेल्थ अपडेट, दीपिका कक्कड़ के ससुर की सेहत में हो रहा सुधार

शोएब इब्राहिम ने शेयर पिता का हेल्थ अपडेट

रविवार शाम को अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब ने अपने पिता की सेहत के बारे में विस्तार से बात की। जहां उन्होंने बताया कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, वहीं उन्होंने हफ्ते की शुरुआत में उन्हें जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उनके बारे में भी बताया। एक्टर ने कहा, “मैं पिछले एक हफ्ते से कोई अपडेट नहीं दे पाया हूं, क्योंकि यह समय बहुत ही भाग-दौड़ भरा और तनावपूर्ण था।”

यह भी पढ़ें:

उन्होंने आगे कहा, “मैं उस स्थिति में नहीं था कि आपको कोई अपडेट दे सकूं। आज (रविवार) पापा की सेहत थोड़ी बेहतर है। पिछले वीडियो में मैंने आपको बताया था कि पापा को लेके आया था यहां पर और उसके तीन-चार दिन बाद तक उनकी सर्जरी नहीं हो पाई थी, क्योंकि वे ब्लड थिनर (खून पतला करने वाली दवाएं) ले रहे थे। बुधवार को उनकी एंडोस्कोपी हुई और खून का थक्का निकाल दिया गया। यह प्रक्रिया अच्छे से पूरी हुई। पापा पूरे दिन बेहोशी की हालत में थे। उसके बाद उन्होंने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।”

वेंटिलेटर से हटाए गए शोएब के पिता

शोएब ने आगे बताया, “जब हम उन्हें पहले दिन यहां लाए थे, तो वे सुन्न थे और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। लेकिन सर्जरी के 24-36 घंटे बाद, उन्होंने धीरे-धीरे प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। हालांकि, उनकी हार्ट रेट बढ़ गई थी और BP ऊपर-नीचे हो रहा था। उनकी नाक में एक फूड पाइप डाला गया। एहतियात के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्हें सांस लेने में थोड़ी दिक्कत हो रही थी। पापा 3-4 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहे और आज (रविवार को) डॉक्टरों ने वेंटिलेटर से हटा दिया।

उनकी गर्दन से होकर एक पाइप जा रहा है। हालांकि, उनके सभी वाइटल्स ठीक हैं। वे इतने दिनों तक एनेस्थीसिया के असर में थे, इसलिए उनकी आंतों में कुछ बुलबुले बन गए हैं। डॉक्टर दो दिनों तक इस पर नजर रखेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें एक और सर्जरी करनी पड़ सकती है। हालांकि, यह कोई इतनी बड़ी समस्या नहीं है।”

शोएब ने आगे कहा, “पिछले हफ्ते मैं भी उलझन में था, मुझे नहीं पता था कि उनकी हालत ठीक है या नहीं। उनकी आवाज अभी तक वापस नहीं आई है, उन्हें स्पीच थेरेपी लेनी पड़ेगी। आज जब मैं उनसे मिला, तो वे मुस्कुराए। अब वे रिस्पॉन्स दे रहे हैं और बात करने की कोशिश कर रहे हैं।” लास्ट में उन्होंने कहा कि कृपया सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो और खबरों पर यकीन न करें। वे काफी कमजोर हो गए हैं, लेकिन उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है।

Khabar Monkey

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply