अभिनेता बॉबी देओल और आलिया भट्ट फिलहाल यशराज फिल्म्स की ‘अल्फा’ मूवी में साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई कि इस फिल्म के सेट पर बॉबी और आलिया के बीच बहस हो गई। अब हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू इन खबरों पर खुद रिएक्ट करते हुए सच बता दिया है। दरअसल, बॉबी देओल जल्द अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ में नजर आने वाले हैं।

ऐसे में वह जमकर अपनी इस मूवी का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी के लिए वह आप की अदालत शो में पहुंचे, जहां उनसे आलिया के साथ ‘अल्फा’ के सेट पर अनबन और बहस के बारे में पूछा गया। अभिनेता ने इन खबरों पर हैरानी जताई और कहा कि उन्हें इन अफवाहों के बारे में एक दोस्त से पता चला था।
यह भी पढ़ें:
बॉबी देओल ने बताया सच
अभिनेता ने कहा, “मुझे भी एक दोस्त ने उस अफवाह का स्नैपशॉट भेजा था। मैं भी हैरान हो गया कि लोग इतने वेल्ले हैं कुछ भी लिखके बना देते हैं।” इसके बाद बात करते हुए अभिनेता ने अपनी को-स्टार आलिया की तारीफ की। बॉबी देओल ने कहा, “इतनी अच्छी एक्ट्रेस है, प्रोफेशनल है। हार्ड वर्क करती है, उसको फाइट सीन्स करने हैं, सब करना है।
Khabar Monkey
वो इतनी तैयारी करके रखती है। तो मुझे समझ नहीं आया कि किसने क्या सोचकर ये लिखा। उसके बाद तो अफवाह में ये भी बोला कि बॉबी इतना नाराज था कि आदित्य चोपड़ा ने उसको एक फिल्म और ऑफर कर दी।”
हर किसी के पास जाकर नहीं कर सकता प्रूफ
एक्टर ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, “अब मैं हर किसी के पास जाकर अपनी बात प्रूफ नहीं कर सकता। लेकिन ये सच नहीं है और मैं लकी हूं कि मैं यहां आया और आपने ये सवाल मुझसे पूछा। क्या है कि ज्यादातर सब इंस्टाग्राम से इन्फ्लुएंस्ड हैं, तो वहां पर 90% कहानियां कभी असली नहीं होतीं।”
फिल्म ‘बंदर’ की कास्ट
फिलहाल ‘अल्फा’ मूवी की रिलीज डेट तय नहीं है, लेकिन बॉबी देओल की ‘बंदर’ 5 जून को आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, राज बी शेट्टी और जितेंद्र जोशी भी नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें:











