BusinessViral

पेट्रोल 24 रुपये और डीजल 15 रुपये हुआ महंगा, इस देश में 434 रुपये तक पहुंची एक लीटर तेल की कीमतें

पेट्रोल 24 रुपये और डीजल 15 रुपये हुआ महंगा, इस देश में 434 रुपये तक पहुंची एक लीटर तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price Hike: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में आई बाधाओं के कारण भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और मिट्टी के तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (CPC) ने शनिवार को नई दरों की घोषणा की, जो आधी रात 12.00 बजे से प्रभावी हो गई है। पिछले 3 महीनों के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ये पांचवीं बढ़ोतरी है। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके पहले भी कई बार जनता से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील कर चुके हैं। उनका कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण देश पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है। 

पेट्रोल 24 रुपये और डीजल 15 रुपये हुआ महंगा, इस देश में 434 रुपये तक पहुंची एक लीटर तेल की कीमतें
पेट्रोल 24 रुपये और डीजल 15 रुपये हुआ महंगा, इस देश में 434 रुपये तक पहुंची एक लीटर तेल की कीमतें

पेट्रोल 24 रुपये और डीजल 15 रुपये हुआ महंगा

सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने कहा कि पेट्रोल की कीमतों में 5.85 प्रतिशत और डीजल में 3.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। नए रेट के अनुसार, डीजल की कीमत में 15 श्रीलंकाई रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 407 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा, पेट्रोल 24 रुपये महंगा होकर 434 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, मिट्टी के तेल की कीमत में भी 20 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है, जिससे इसकी कीमत अब 285 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

1 मार्च से 31 मई के बीच 5 बार बढ़ चुकी हैं तेल की कीमतें

आंकड़ों के अनुसार, 1 मार्च से 31 मई के बीच ईंधन की कीमतों में 5 बार बढ़ोतरी की गई है। इनमें से 3 बार तो सिर्फ मार्च के शुरुआती 22 दिनों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। फरवरी के अंत में पेट्रोल की कीमत 293 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 434 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। इस बीच, श्रीलंकाई मुद्रा पर भी दबाव बना हुआ है। श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के अनुसार मई के दौरान श्रीलंकाई रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले काफी कमजोर हुआ है।

Khabar Monkey

कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से बिगड़े हालात

बताते चलें कि कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने की वजह से इसकी कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। कच्चा तेल महंगा होने से पेट्रोलियम कंपनियों पर लगातार बोझ बढ़ रहा है। इस बोझ को कम करने के लिए पेट्रोलियम कंपनियों पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा रही हैं, ताकि इसका सारा हिस्सा कंपनियों पर न पड़े और कुछ हिस्सा आम जनता के साथ भी बांटा जा सके। भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, भारत में हुई बढ़ोतरी श्रीलंका की तुलना में बहुत कम है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply