बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों रामायण फिल्म के लिए काफी सुर्खियों में है। जब से फिल्म का पहला टीजर जारी किया गया तभी से फिल्म चर्चा में है। राम के किरदार में नजर आने वाले एक्टर रणबीर कपूर को उस टीजर के लिए काफी ट्रोल भी किया गया था। अब एक्टर अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के राम बनने पर बयान दिया है।

टीजर सामने आते ही तुरंत उनकी तुलना रामानंद सागर की बनाई रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल से की जाने लगी। लोगों का कहना था कि जो तेज राम के चेहरे पर होना चाहिए वह रणबीर कपूर पर दिखाई नहीं दे रहा है। बढ़ती ट्रोलिंग के बाद अब अरुण गोविल ने इस तुलना पर क्या कहा, चलिए बताते है।
Khabar Monkey
–
4000 करोड़ रुपये में बनने वाली रामायण
इस साल दिवाली पर रणबीर कपूर और यश फिल्म रामायण का पहला पार्ट लेकर आ रहे है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रहीं यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में है। निर्माता नमित मल्होत्रा इस फिल्म को करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बना रहे है। हनुमान जयंती पर फिल्म का टीजर जारी किया गया और रणबीर को तभी से उनके रोल के लिए ट्रोल किया जाने लगा। अब इस बारे में अरुण गोविल ने अपनी राय रखी। जानकारी के लिए बता दें कि नितेश तिवारी की रामायण में भी अरुण गोविल दशरथ के किरदार में नजर आएंगे।
यह भा पढ़ें-
अरुण गोविल का रणबीर कपूर पर बयान
वैराइटी इंडिया से बातचीत के दौरान, अरुण गोविल ने रणबीर कपूर की तारीफ की। एक्टर ने कहा कि ‘अगर मैं राम के रोल की बात करूं तो उसके बारे में मैं कुछ नहीं कह पाउंगा। णगर इतना कह सकता हूं कि रणबीर एक अच्छे एक्टर है, इसमें कोई शक नहीं है। साथ ही वह एक बेहतरीन इंसान भी है। उन्होंने राम के किरदार को एक अलग अंदाज में प्ले किया है, हर एक्टर करता है। अब ये लोगों की राय है कि उन्हें क्या पसंद आता है क्या नही।’
रणबीर कपूर को मिलने वाली ट्रोलिंग पर एक्टर ने कहा,’एक वजह इसकी शायद ये भी है कि भगवान राम के रूप में मेरी एक्टिंग लोगों के लिए एक मानक बन चुकी है। आज भी लोगों के मन में वह जिंदा है। लोग किया दूसरे शख्स को राम नहीं देखना चाहते। आप जानते ही है कि मेरी रामायण आज भी कहीं ना कहीं दिखाई जाती है। मेले-तमाशे में वह दिखाई जाती है। भगवान राम की तस्वीरों में मैं दिखाई देता हूं इसलिए मेरे लिए किसी एक्टर के भगवान राम के किरदार निभाने पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा।’
दशरथ का रोल नही चाहते थे निभाना
अपने दशरथ के किरदार के लिए एक्टर ने कहा कि ‘मैं इस फिल्म में भगवान राम के पिता का रोल निभा रहा हूं लेकिन इस रोल को करने की मेरी कोई इच्छा नहीं थी। अगर मुझे लगता कि यह सही नहीं है तो मैं कभी नहीं करता लेकिन नितेश तिवारी इस बात पर अड़ गए थे कि दोनों रामायण के बीच एक जुड़ाव होना चाहिए।’
बता दें इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा सनी देओल, साई पल्लवी, रवि दुबे, लारा दत्ता जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।












