मानसून जून की शुरुआत में भारत में दस्तक दे देगा. तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. मुंबई के आसपास कुछ ऐसी जगहें हैं जहां जाने के रास्ते बारिश में बेहद खूबसूरत हो जाते हैं. ये जून-जुलाई-अगस्त से लेकर सितंबर तक रोड ट्रिप के लिए बेस्ट ऑप्शन रहेंगे. ये आपको बिल्कुल तरोताजा कर देंगे. इसके लिए बहुत ज्यादा प्लानिंग करने की जरूरत भी नहीं है, क्योंकि मुंबई से इन रास्तों की दूरी कुछ घंटे की ही है. इस आर्टिकल में जानिए इन रोड ट्रिप की सारी डिटेल.

मुंबई के आसपास जिन रास्तों की बात कर रहे हैं वहां बारिश की वजह से आपको चारों तरफ हरियाली दिखाई देगी. धुंध से ढकी पहाड़ियां और भी खूबससूरत हो जाती हैं तो वहीं झरनों की खूबसूरती भी पीक पर रहती है. इस रोड ट्रिप की लिस्ट में लोनावला से लेकर इगतपुरी तक के रास्ते शामिल हैं. चलिए जान लेते हैं डिटेल के साथ.
लोनावला और खंडाला
महाराष्ट्र के मुंबई के पास लोनावला और खंडाला दो हिल स्टेशन हैं जो आसपास ही मौजूद हैं. मानसून में बेहद खूबसूरत हो जाते हैं, क्योंकि चारों तरफ हरियाली नजर आती है. इस दौरान इसके रास्ते के नजारे भी शानदार होते हैं. ऊंचाई से हरियाली के बीच गिरते झरने, धुंध से भरे हुए शानदार प्राकृतिक नजारे, देख आपको लगेगा कि रास्ते में रुककर बस एक गरमा गरम चाय हो जाए और आप इन नजारों को निहारते रहें. मौसम रोमांटिक होता है ऐसे में अपने पार्टनर के साथ रोड ट्रिप पर जाना बेस्ट रहेगा. टाइगर पॉइंट, भुशी डैम, राजमाची पॉइंट जैसी जगहें टूरिस्ट के बीच खूब पॉपुलर हैं. मुंबई से लोनावाला की दूरी तकरीबन 93 किमी है और आपको यहां पहुंचने में लगभग 2 घंटे या इससे कम टाइम लगेगा.
माथेरान भी बेहतरीन जगह
बारिश के मौसम में मुंबई के आसपास रोड ट्रिप के लिए माथेरान भी बढ़िया ऑप्शन है. आप अगर बहुत सुकून भरा टाइम बिताना चाहते हैं तो यहां आना बेस्ट रहेगा. ये उन चुनिंदा पहाड़ी इलाकों में से है जहां पर लोगों की कम आवाजाही रहती है. लाल मिट्टी वाले रास्ते, नेचर के मनोरम नजारे,आपको शहर के शोरगुल से राहत दिलाएंगे. यहां की टॉय ट्रेन भी एक अट्रैक्शन पॉइंट है. हालांकि ज्यादा बारिश के दौरान रास्ते फिसलन भरे हो जाते हैं और का संचालन भी कई बार रोक दिया जाता है. आप यहां गाइड के साथ ट्रैकिंग कर सकते हैं, रास्ते के दोनों तरफ घने जंगल, पहाड़ कमाल के लगते हैं. रास्ते में कई झरने भी पड़ते हैं.
Khabar Monkey
Image: Getty Images
अलीबाग की करें सैर
जरूरी नहीं है कि आप बारिश के दौरान बस चारों तरफ पहाड़, ऊंचे-पेड़ों वाले रास्तों की ही रोड ट्रिप प्लान करें. अलीबाग भी शानदार जगह रहेगी. खासकर अगर आपको समुंदर पसंद है तो यहां आ सकते हैं. मानसून के दौरान समुद्र तट पर ड्राइव करने का अपना ही अलग मजा होता है. मौसम खराब होने पर भी आप यहां एंजॉय कर सकते हैं, क्योंकि सी फूड से लेकर ठहरने की भी जगहें मिल जाती हैं. आप मुंबई या पुणे से ड्राइव करते हुए यहां पहुंचेंगे तो रास्ते में हरे-भरे पहाड़, छोटे-छोटे झरनों की नजारे कमाल दिखते हैं.
नासिक करें एक्सप्लोर
मानसून के दौरान नासिक एक्सप्लोर करना भी बुरा आइडिया नहीं है. सह्याद्रि की हरी-भरी पहाड़ियां जीवंत हो उठती हैं, बादलों से घिरी घाटियां और मनमोहक झरनों के नजारे अमेजिंग एक्सपीरियंस देते हैं. मुंबई से यहां तकरीबन आप 4 घंटे में ड्राइव करके पहुंचेंगे. इसके अलावा अंगूर के बाग भी अट्रैक्शन पॉइंट हैं तो वहीं नासिक में आप मंदिरों में दर्शन करने से लेकर झील किनारे ड्राइव करने के साथ ही लोकल फूड को एंजॉय कर सकते हैं और एक बेहतरीन आरामदायक रोड ट्रिप का मजा ले सकते हैं.












