शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

First Date Etiquette: पहली डेट पर बिल कौन भरेगा? बदलते दौर में जानिए क्या सोचते हैं Gen Z​

Who Should Pay On First Date: जब पहली बार डेट पर जा रहे हों, तो मन में हजार सवाल उठते हैं, जो कई बार भावनात्मक तो कई बार प्रैक्टिकल होते हैं, जैसे बिल कौन भरेगा? यह सवाल हमेशा से चर्चा का मुद्दा रहा है। हालांकि, इसके लिए कोई तयशुदा नियम नहीं बना गए हैं, लेकिन […]

Who Should Pay On First Date: जब पहली बार डेट पर जा रहे हों, तो मन में हजार सवाल उठते हैं, जो कई बार भावनात्मक तो कई बार प्रैक्टिकल होते हैं, जैसे बिल कौन भरेगा? यह सवाल हमेशा से चर्चा का मुद्दा रहा है।

हालांकि, इसके लिए कोई तयशुदा नियम नहीं बना गए हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि यह फैसला परिस्थिति के हिसाब से होना चाहिए, न कि केवल जेंडर के आधार पर।

एक पोल के अनुसार, सिर्फ 13 प्रतिशत लोगों का मानना है कि हर बार पुरुष को ही बिल भरना चाहिए। वहीं 40 फीसदी लोगों को लगता है कि बिल हमेशा स्पिलिट होना चाहिए यानी बराबरबराबर में बांटा जाना चाहिए। इसके अलावा 47 प्रतिशत लोग सोचते हैं कि बिल पे करना पूरी तरह से स्थिति पर निर्भर करता है।

जिसने डेट प्लान की, वही भरेगा बिल

आज की युवा पीढ़ी में से कुछ फीसदी का मानना है कि यदि किसी महिला ने डेट प्लान की है तो वह भी बिना झिझक बिल भर सकती है और अगर पुरुष ने डेट प्लान की है, तो महिला पर बिल स्पिलिट करने का प्रेशर नहीं होना चाहिए। यह जेंडर पर नहीं बल्कि कर्टसी पर डिपेंड होना चाहिए।

लड़कियों की सोच भी काफी हद तक इससे मिलतीजुलती है, उनका मानना है कि अगर वह किसी को डेट पर बुलाती हैं, तो बिल भरने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। हालांकि, अगर पहली डेट पर मेल फ्रेंड खुद बिल पे करना चाहता है, तो उसे एफर्ट के तौर पर देखा जाएगा। साथ ही लड़कियों का यह भी मानना है कि फर्स्ट डेट पर बिल स्पिलिट करना रोमांटिक माहौल को बिगाड़ सकता है।

डेटिंग

बराबरी का क्या मतलब है

कोच मानसी सेठ बताती हैं कि कई बार महिलाएं इसलिए बिल पे करती हैं कि ताकि वो खुद को , इंडिपेंडेंट और स्टेबल दिखा सकें। इसके विपरीत जब कोई मर्द अपनी मर्जी से बिल पे करता है, तो यह उनकी ईमानदारी, कोशिश, रिलेशनशिप में इंट्रेस्ट को दिखाता है।

बिल शेयर करने से खत्म होती हैं अनकही उम्मीदें

एक और डेटिंग कोच का मत इस मामले में अलग है। उनका मानना है कि शुरुआती मुलाकातों में बिल बराबरबराबर बांटने से दोनों लोगों के बीच समानता बनी रहती है और किसी पर कोई एहसान या दबाव महसूस नहीं होता। उनके अनुसार, पहली कुछ डेट्स का मकसद एकदूसरे को समझना होता है, न कि यह तय करना कि किसने कितना खर्च किया। आगे चलकर यदि रिश्ता आगे बढ़ता है, तो वक्त के साथ दोनों पार्टनर में बैलेंस बन जाता है। कभी एक पार्टनर बिल भरता है, तो कभी दूसरा पार्टनर।

कम्युनिकेशन जरूरी है

एक यंग आईटी प्रोफेशनल का मानना है कि पहली डेट पर सिचुएशन तब अजीब हो जाती है, जब दोनों एकदूसरे से बिल भरने की उम्मीद कर लेता है। इसलिए बेहतर है शुरआत से ही हर मसले पर बातचीत करते रहें। किसी भी रिश्ते में खुलकर बात करना बहुत जरूरी होता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY